Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Yuwati DNA sample

महिला की शिनाख्त के लिए शव का लिया गया डीएनए सैंपल

Thu, 17 Nov 2022 11:31 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Nov 2022 11:31 PM IST
विज्ञापन
Yuwati DNA sample
झांसी। मोंठ थाना इलाके में रविवार को एक महिला का जला हुआ शव मिला था। उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई थी। दो दिन बाद एक व्यक्ति ने दावा किया था कि शव उसकी लापता बेटी का है। इसकी पुष्टि के लिए शव का डीएनए सैंपल लिया गया है। बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने महिला का अंतिम संस्कार कराया।
विज्ञापन

मोंठ के टांडा ओवरब्रिज के पास से रविवार सुबह एक महिला का जला हुआ शव अर्द्धनग्न अवस्था में पड़ा मिला था। चेहरा जला होने की वजह से शिनाख्त नहीं हो पाई थी। हालांकि, दो दिन बाद समथर के ग्राम साकिन निवासी बाबूलाल ने शव उनकी लापता बेटी आरती (21) का होने का दावा किया था।
विज्ञापन

उन्होंने बताया था कि बेटी सात अगस्त 2022 से बम्हरौली स्थित ससुराल से लापता हो गई थी। उन्होंने इसकी गुमशुदगी भी दर्ज कराई थी। इसकी पुष्टि के लिए बृहस्पतिवार को शव का डीएनए सैंपल लिया गया। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव का अंतिम संस्कार कराया। मोंठ थाना प्रभारी ने बताया कि डीएनए रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed