फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   yuvak ki maut

चचेरे भाई की शादी से लौट रहे युवक की दुर्घटना में मौत

Mon, 21 Jun 2021 01:18 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jun 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
yuvak ki maut
झांसी। कोछाभांवर निवासी एक युवक बीती रात अपने चचेरे भाई की शादी में समथर गया हुआ था। वहां से लौटते समय सड़क दुर्घटना में उसकी मौत हो गई। जबकि, उसके दो साथी घायल हो गए, जिनका इलाज जारी है।
विज्ञापन

नवाबाद थाना इलाके के कोछाभांवर निवासी प्रमोद प्रजापति का पुत्र प्रदीप प्रजापति (24) शनिवार की रात चचेरे भाई की बरात में समथर के नई बस्ती मुहल्ले में गया हुआ था। यहां किसी बात को लेकर उसका कुछ लोगों से विवाद हो गया। इस पर वह शादी समारोह छोड़कर अपने दो दोस्तों के साथ बाइक पर सवार होकर वापस लौटने लगा। इसी दरम्यान समथर - दमोह के बीच तिगैला पर अज्ञात वाहन से टकरा गया। टक्कर मारने के बाद वाहन भाग गया। दुर्घटना में प्रदीप गंभीर रूप से घायल हो गया और उसका एक पैर भी कट गया। जानकारी होने पर परिजन मौके पर पहुंचे। इलाज के लिए अस्पताल लाए जाने के दौरान उसकी मौत हो गई। जबकि, उसके दो साथी बृजेश और सुरेंद्र घायल हो गए। दोनों इलाज जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed