फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   yubao ko sikaynge bisness ke gur

युवाओं को सिखाएंगे उद्यमिता के गुर

Wed, 03 Apr 2019 01:28 AM IST
amarujala Published by: देवेंद्र कुमार Updated Wed, 03 Apr 2019 01:28 AM IST
विज्ञापन
yubao ko sikaynge bisness ke gur
startap seminar news in jhansi - फोटो : amar ujala, jhansi news
बुंदेलखंड के युवाओं को उद्यमिता के गुर सिखाने के साथ ही खुद का बिजनेस शुरू करने के लिए बुंदेलखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (बीसीसीआई) की तरफ से ‘इंटरप्रेन्योरशिप डेवलपमेंट एंड स्टार्टअप’ कार्यक्रम बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में छह अप्रैल को होगा। इसमें कई सफल बिजनेसमैन अपना अनुभव साझा करेंगे।
विज्ञापन


बुंदेलखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के प्रोजेक्ट समन्वयक मुकेश गुप्ता ने बताया कि बुंदेलखंड के कई युवा ऐसे हैं जिन्होंने इंजीनियरिंग, एमबीए, होटल मैनेजमेंट सहित अन्य शिक्षा क्षेत्रों में अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया। अपने क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने वाले युवा बाहर जाकर नौकरी करने में विश्वास रखते हैं। ऐसे में उन युवाओं को अपने क्षेत्र में एक बेहतर स्टार्टअप करने के साथ ही दूसरों को रोजगार प्रदान करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। इसके लिए बीसीसीआई बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में सेमीनार आयोजित करेंगे, जिसमें सफल युवा उद्यमी उनकी रुचि जानेंगे और उस आधार पर लघु उद्योग स्थापित करने का सुझाव देंगे।
विज्ञापन


वहीं, महासचिव धीरज खुल्लर ने बताया कि डिफेंस कॉरिडोर युवाओं के लिए एक नई आशा है। इसलिए अधिक से अधिक युवा इसमें अपना योगदान दें तो बुंदेलखंड से पलायन रुकेगा और लोगों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। कार्यक्रम की खासियत यह रहेगी कि युवाओं को उद्योग स्थापित करने के लिए एक करोड़ तक का लोन लेने का तरीका भी बताया जाएगा, जिसमें बीसीसीआई रुचि लेने वालों का पूरा सहयोग करेगी। इस मौके पर अध्यक्ष हरिमोहन बंसल, सचिव सीएस सक्सेना, प्रोजेक्ट समन्वयक अमित सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed