फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Youths doing liquor party opened fire when the police arrived

दारू पार्टी कर रहे युवकों ने पुलिस के पहुंचने पर झोंका फायर

Thu, 24 Feb 2022 01:25 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Feb 2022 01:25 AM IST
विज्ञापन
Youths doing liquor party opened fire when the police arrived
झांसी। मंगलवार की देर रात को कोतवाली क्षेत्र में ऋषिकुंज प्राइमरी स्कूल के पास सड़क पर दारू पार्टी कर रहे युवकों ने पुलिस के पहुंचने पर हवाई फायरिंग करके सनसनी फैला दी। इसके पहले दारू के नशे में उन्होंने जमकर हंगामा किया। मुहल्ले वालों के टोकने पर उनके साथ मारपीट की। मोहल्ले के लोग भी बाहर निकल आए और युवकों पर पथराव कर दिया। पुलिस ने घेराबंदी करके सात को गिरफ्तार कर लिया। सभी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

ऋषिकुंज स्कूल के पास सड़क पर आधी रात को सात-आठ युवक अपने एक साथी आसिफ की बर्थडे पार्टी मना रहे थे। सड़क किनारे बाइक खड़ी करके दारू पार्टी करने लगे। शोरशराबा होने लगा। आसपास के मुहल्ले वाले बाहर निकल आए और युवकों को वहां से जाने को कहा। इस पर पार्टी कर रहे युवक बिगड़ गए और भगवानदास नाम के शख्स के साथ मारपीट शुरू कर दी। जब मुहल्ले वाले को पिटता देखा तो उसके पड़ोसी भी घरों से निकल आए। उन्होंने युवकों पर पथराव शुरू कर दिया। इसी दौरान किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। कुछ ही देर में कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। जब इन लोगों ने खुद को घिरता देखा तो एक युवक ने हवाई फायरिंग कर दी। पुलिस ने मौके से सात युवकों को पकड़ लिया और एक फरार हो गया। पकड़े गए युवकों में गोविंद चौराहा निवासी आरिफ, गुलाम गौस खां पार्क निवासी अरमान, आईटीआई निवासी दानिश, उनाव गेट बाहर निवासी राजा, सोहेल, बाहर सैंयर गेट निवासी विक्की एवं अब्बासी को गिरफ्तार कर लिया। मेडिकल कराने पर सभी के शराब पीने की पुष्टि हुई। घायल भगवान दास की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट समेत धारा 307 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। कोतवाली इंस्पेक्टर तुलसीराम पांडेय के मुताबिक लिखा-पढ़ी के बाद सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

रात भर तीन सौ मीटर दूर एक घर के छिपा रहा आरोपी
पुलिस के पहुंचने पर वहां मौजूद युवकों को जहां जगह मिली, उस ओर भाग निकले लेकिन, पुलिस ने घेराबंदी करके सभी को पकड़ लिया। एक युवक इरशाद फरार होने में कामयाब हो गया। इरशाद यहां से फरार होकर करीब तीन सौ मीटर दूर स्थित नवनीत सिंह के घर के अंदर जाकर छुप गया था। बुधवार सुबह करीब सात बजे इरशाद के दोस्त पहुंचे तब नवनीत को उसके छुपे होने का पता चला। देर-शाम पुलिस ने इरशाद को भी गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed