{"_id":"62966b628970800f2907f330","slug":"youth-shot-dead-if-refused-support-in-election-jhansi-news-jhs2219037192","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव में समर्थन से मना किया तो युवक की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव में समर्थन से मना किया तो युवक की गोली मारकर हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छतरपुर। पंचायत चुनावों की हलचल होते ही ग्रामीण अंचलों में विवादों का दौर शुरू हो गया है। सोमवार की रात गढ़ीमलहरा थाना क्षेत्र के पिड़पा गांव में आधा दर्जन से अधिक लोगों ने चुनाव में समर्थन न करने की बात से नाराज होकर गोली मारकर एक युवक की हत्या कर दी और दो लोगों को पीटकर घायल कर दिया। घटना से क्षेत्र में दहशत है।
पुलिस के अनुसार गढ़ीमलहरा थाना क्षेत्र के ग्राम पिड़पा निवासी महेश पुत्र दुर्गा प्रसाद यादव (38) अपने घर पर था। रात करीब साढ़े 9 बजे गांव के साहब राजा, राना राजा, पप्पू सिंह, अरविंद्र सिंह उर्फ राजू राजाए अतुल सहित कुछ अन्य लोग महेश के घर पहुंचे और पंचायत चुनाव में समर्थन मांगा। महेश ने समर्थन करने से इनकार कर दिया। इस पर वे लोग महेश के साथ गाली-गलौज करने लगे। विवाद बढ़ता देख गोपाल पुत्र रामसहाय यादव (24) और सचिन पुत्र फूलसिंह यादव (19) भी मौके पर पहुंच गए। इसी बीच आरोपियों ने गोलीबारी करते हुए मारपीट शुरू कर दी। गोली लगने से महेश यादव की मौत हो गई जबकि गोपाल और सचिन मारपीट में गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद सभी मौके से भाग गए। पीड़ित परिवार मृतक और घायलों को लेकर गढ़ीमलहरा थाने पहुंचा। रिपोर्ट दर्ज कराई गई। घायलों को अस्पताल ले जाया गया। पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा, नौगांव एसडीओपी कमल कुमार जैन, छतरपुर सिटी कोतवाली थाना प्रभारी अनूप यादव और
गढ़ीमहलरा थाना प्रभारी कमलेश साहू ने घटना की जानकारी की।