फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Youth's death due to drinking more alcohol

अधिक शराब पीने से युवक की मौत

Fri, 04 Feb 2022 12:33 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Feb 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Youth's death due to drinking more alcohol
झांसी। राक्सा के डोंगरी इलाके में निर्माणाधीन पानी की टंकी पर काम करने वाले मजदूर की अधिक शराब पीने से मौत हो गई। उसका शव निर्माण स्थल के पीछे बने कमरे में मिला।
विज्ञापन

रक्सा पुलिस के मुताबिक डोंगरी गांव में पिछले दो साल से पानी की टंकी का निर्माण कार्य चल रहा है। यहां राजस्थान के नागौर जिला निवासी ईश्वर (25) पुत्र भंवर लाल भी काम करता था। उसके साथ काम करने वाले मजदूरों का कहना है ईश्वर शराब का आदी था। पिछले दो दिन से लगातार वह शराब पी रहा था। खाना भी उसने नहीं खाया। दिन में उसने काफी शराब पी हुई थी। रात को सभी के साथ कमरे में सोया हुआ था। बृहस्पतिवार सुबह वह बिस्तर से नीचे गिरा हुआ मिला। लोगों ने उसे जगाने की कोशिश की लेकिन, वह होश में नहीं आया। उसे उपचार के लिए महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने उसके शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। उसकी मौत की सूचना परिजनों को दे दी गई। पोस्टमार्टम कराने के लिए पुलिस परिवार के लोगों के यहां पहुंचने का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed