फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Youth riding bike ran away after throwing friend's body in front of school

Jhansi News: स्कूल के सामने दोस्त का शव फेंककर भागे बाइक सवार युवक

Fri, 13 Oct 2023 11:41 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Oct 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
Youth riding bike ran away after throwing friend's body in front of school
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। प्रेमनगर स्थित माल गोदाम के पास गांधी स्मारक विद्यालय के सामने शुक्रवार तड़के एक युवक का शव बरामद हुआ। शव एक बाइक सवार युवकों ने वहां फेंका था। सीसीटीवी कैमरे में यह पूरी घटना कैद हो गई। जांच-पड़ताल में बाइक सवार मृत युवक के दोस्त निकले। पुलिस उनको हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। उधर, शव का पोस्टमार्टम कराया गया लेकिन, मौत की वजह साफ नहीं हुई। डॉक्टरों ने विसरा, किडनी आदि सुरक्षित रखवाया है।

सीपरी बाजार के कच्चा पुल निवासी विजय रायकवार (43) पुत्र हरि प्रसाद प्राइवेट काम करता था। उसकी पत्नी अलका ने पुलिस को बताया कि बृहस्पतिवार सुबह विजय काम पर जाने की बात कहकर घर से निकला लेकिन, शाम तक नहीं लौटा। फोन करने पर बताया कि अपने दोस्तों के साथ है। रात में न लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की लेकिन, सुबह उसका शव स्कूल के सामने पड़ा मिला। शव मिलने की सूचना पर एसपी सिटी ज्ञानेंद्र सिंह, सीओ स्नेहा तिवारी पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे। वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में शव फेंकते बाइक सवार दो युवक नजर आए। बाइक नंबर के आधार पर बाइक सवार युवकों की हिरासत में लेकर पुलिस ने पूछताछ की। युवकों ने बताया कि बृहस्पतिवार रात विजय ने उनके साथ शराब पी थी। इसी दौरान उसकी मौत हो गई। इससे डरकर उन लोगों ने उसका शव स्कूल के पास फेंक दिया। प्रेमनगर इंस्पेक्टर आनंद सिंह का कहना है मौत की वजह साफ नहीं है। पोस्टमार्टम कराया गया है। विसरा, किडनी आदि प्रिजर्व की गई है। मामले की छानबीन कराई जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed