{"_id":"622f4144b23b1b3aea2d50f0","slug":"youth-returned-from-birthday-party-commits-suicide-in-jhansi","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी: बर्थ डे पार्टी से लौटे युवक ने की आत्महत्या, आखिर उस दिन ऐसा क्या हुआ...सभी ढूंढ रहे इसका जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी: बर्थ डे पार्टी से लौटे युवक ने की आत्महत्या, आखिर उस दिन ऐसा क्या हुआ...सभी ढूंढ रहे इसका जवाब
Mon, 14 Mar 2022 06:51 PM IST
प्रशांत कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Mon, 14 Mar 2022 06:51 PM IST
सार
बर्थ डे पार्टी में शामिल होने के बाद युवक ने जान दे दी। युवक राजमिस्त्री का काम करता था। शुक्रवार ननिहाल में बर्थ डे पार्टी थी। इसमें शामिल होने के लिए मां एवं बड़ी बहन के साथ गया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झांसी में बर्थ डे पार्टी में शामिल होने के बाद घर लौटकर युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों ने घटना की वजह से अनभिज्ञता जताई है। रक्सा पुलिस के मुताबिक हेवदा निवासी रामस्वरूप (39) पुत्र हरिराम रायकवार राजमिस्त्री का काम करता था। शुक्रवार को उसके ननिहाल में बर्थ डे पार्टी थी। इसमें शामिल होने के लिए रामस्वरूप अपनी मां एवं बड़ी बहन शगुन के साथ गया था। बर्थ डे पार्टी में शामिल होने के बाद वह देर-शाम घर लौट आया।
विज्ञापन
परिजनों के मुताबिक इसके बाद से वह गुमसुम रहने लगा। रविवार रात वह अपने कमरे में अकेला था। इसी दौरान उसने कमरे के अंदर गमछे से फांसी लगा ली। सुबह मालूम चलने पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को नीचे उतारकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। परिजनों का कहना है फांसी लगाने की वजह उनको नहीं मालूम।
विज्ञापन