{"_id":"6a8e010b2bf498896e0547d9","slug":"youth-records-statement-in-conversion-case-jhansi-news-c-11-jhs1019-863085-2026-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: धर्मांतरण मामले में युवक ने दर्ज कराया बयान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: धर्मांतरण मामले में युवक ने दर्ज कराया बयान
Wed, 26 Aug 2026 02:24 AM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Updated Wed, 26 Aug 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। नौकरी दिलाने का झांसा देकर धर्म परिवर्तन कराने के आरोप के मामले में शिकायतकर्ता हमीरपुर निवासी पवन कुमार ने मंगलवार दोपहर बबीना थाने पहुंचकर अपना बयान दर्ज कराया। पवन के मुताबिक, उसे सदर बाजार स्थित एक चर्च में भी ले जाया गया था। उसने पुलिस को वहां ले जाने समेत पूरे घटनाक्रम के बारे में जानकारी दी। पवन ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया था कि नौकरी की तलाश के दौरान उसकी मुलाकात
पादरी राहुल राजपूत से हुई थी। आरोप है कि राहुल ने उसे अच्छी नौकरी दिलाने का भरोसा देकर अपने घर बुलाया, जहां प्रार्थना सभा चल रही थी। पवन के मुताबिक, वहां उसके सिर पर हाथ रखकर प्रार्थना की गई और पवित्र जल डालने के साथ अन्य धार्मिक प्रक्रिया कराई गई। इसके बाद उसे चर्च में बुलाया गया और ईसाई धर्म से संबंधित पुस्तकें देकर अपने परिचितों व रिश्तेदारों को इसके बारे में बताने के लिए कहा गया। शिकायतकर्ता का आरोप है कि बाद में उसे लगा कि उसका धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है। जब उसने इसका विरोध करते हुए वापस जाने की बात कही तो उसके साथ गाली गलौज की गई। इस मामले की एसपी सिटी प्रीति सिंह पिछले करीब एक महीने से जांच कर रहीं हैं। यह जांच अभी तक पूरी नहीं हुई, जिससे यह भी साफ नहीं हो पा रहा कि शिकायकर्ता सही कह रहा है या नहीं। बबीना थानाध्यक्ष राहुल राठौर के मुताबिक पवन के बयान दर्ज किए गए हैं। आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।