{"_id":"60d77fc28ebc3e7090499175","slug":"youth-murder-with-sharp-weapon-jhansi-news-jhs198076253","type":"story","status":"publish","title_hn":"धारदार हथियार से युवक की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धारदार हथियार से युवक की हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धारदार हथियार से युवक की हत्या
मोंठ। थाना समथर क्षेत्र के ग्राम लावन में शनिवार की देर धारदार हथियार मारकर युवक की हत्या कर दी गई। हत्या की जानकारी मिलते ही पूरे गांव में दहशत फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर सीओ भी मौके पर पहुंच गए। उससे शरीर में काफी चोट से निशान हैं।
ग्राम निवासी निखिल तिवारी (22) पुत्र वीरेंद्र उर्फ लल्लू तिवारी शनिवार को शाम से गायब था। परिवार के लोग शाम को उसे खोज रहे थे लेकिन कहीं नहीं मिला। इसके बाद देर रात को राहुल कुशवाहा के घर के पास ही खेत में उसका शव पड़ा दिखा। इसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना घरवालों को दी। इसके बाद मौके पर काफी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही सीओ डा. प्रदीप कुमार और कोतवाल प्रमोद कुमार, एसओ समथर भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल पर तहकीकात की। उसके शरीर पर धारदार हथियार से मारने के निशान थे। लोगों ने बताया कि शाम को वह राहुल के साथ था। निखिल नवनिर्वाचित प्रधान का काम देख रहा था। आरोपी घटना के बाद से फरार है। परिजन घटना के बारे में कोई जानकारी भी नहीं दे पा रहे हैं। सीओ का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है। आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।