फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Youth killed in road accident, one injured

सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, एक घायल

Sun, 12 Sep 2021 12:41 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Sep 2021 12:41 AM IST
विज्ञापन
Youth killed in road accident, one injured
झांसी। रक्सा थाना इलाके में बीती रात हुई सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया। इसके अलावा कार में सवार दो अन्य युवकों को मामूली चोटें आईं। मृतक के घर में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

शिवाजी नगर निवासी शुभम प्रजापति ने हाल ही में नई कार खरीदी है। शुक्रवार की शाम वे कार को लेकर लहरगिर्द निवासी अपने दोस्त हिमांशु वर्मा के घर पहुंचे। दोनों कार में सवार होकर सैर सपाटे के लिए निकले और इलाइट चौराहा पहुंचे। यहां उनकी मुलाकात प्रेमनगर निवासी जितेंद्र शर्मा (40) और झोकनबाग निवासी नरेंद्र सिंह परमार से हुई। वे भी नई गाड़ी में घूमने के लिए कार में सवार हो गए और गाड़ी की दिशा शिवपुरी हाईवे की ओर मोड़ दी गई। इसी दरम्यान रक्सा थाना इलाके में हाईवे पर कार के सामने एक जानवर आ गया, जिसे बचाने के चक्कर में कार असंतुलित हो गई और डिवाइडर से जा टकराई। डिवाइडर पर लगे ट्री-गार्ड की जालियां व सीमेंट के खंभे कार की चपेट में आ गए। घटना में जितेंद्र शर्मा व नरेंद्र सिंह परमार घायल हो गए। दोनों को एंबुलेंस से महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज भेजा गया। यहां चिकित्सकों ने जितेंद्र को मृत घोषित कर दिया। जबकि, नरेंद्र का इलाज जारी है। वहीं, दुर्घटना में शुभम और हिमांशु को मामूली चोटें आईं, जिनसे पुलिस ने घटना के संबंध में पूछताछ की। घटना से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed