{"_id":"6133c1a18ebc3e6ee33a0d7a","slug":"youth-jumped-in-front-of-patalkot-express-dead-body-trapped-in-engine-jhansi-news-jhs203516891","type":"story","status":"publish","title_hn":"पातालकोट एक्सप्रेस के आगे कूदा युवक, इंजन में फंसा शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पातालकोट एक्सप्रेस के आगे कूदा युवक, इंजन में फंसा शव
विज्ञापन
झांसी। रेल मंडल के कोटरा व डबरा स्टेशन के बीच शुक्रवार की रात छिंदवाड़ा से फिरोजपुर कैंट जाने वाली पातालकोट एक्सप्रेस के इंजन के आगे एक युवक ने कूदकर जान दे दी। युवक का शव इंजन में फंस गया। इस कारण चालक को ट्रेन मौके पर रोकनी पड़ी। सूचना पर पहुंचे आरपीएफ, जीआरपी और इंजीनियरिंग स्टाफ ने शव को बाहर निकाला। घटना के कारण ट्रेन 45 मिनट तक मौके पर खड़ी रही।
शुक्रवार की रात 9.50 बजे 04623 पातालकोट एक्सप्रेस कोटरा से डबरा स्टेशन की तरफ बढ़ रही थी। इसी बीच किलोमीटर नंबर 1182/6-8 पर खड़ा एक युवक आत्महत्या करने के लिए ट्रेन के आगे कूद गया। इंजन से टकराने के बाद युवक दूर फिंकने की जगह इंजन में फंस गया। इंजन में मांस फंसने से आवाज आने लगी। इस पर चालक ने ट्रेन को मौके पर रोक लिया। वहीं, इंजन में तैनात लोको निरीक्षक आरके लाल ने मामले की जानकारी कंट्रोल को दी। सूचना पर आरपीएफ, जीआरपी, प्वाइट्समैन व इंजीनियरिंग स्टाफ मौके पर पहुंच गया। बाद में इंजन में फंसे शव को बाहर निकाला गया। 45 मिनट बाद ट्रेन गंतव्य के लिए रवाना हो सकी। ट्रेन के लेट होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। घटना के कारण पीछे आ रही एक मालगाड़ी भी 25 मिनट लेट हो गई।
केरला एक्सप्रेस का एसी खराब, यात्रियों ने किया हंगामा
झांसी। तिरुवनतंपुरम से नई दिल्ली जाने वाली केरला एक्सप्रेस के वातानुकूलित बी 4 कोच का एसी खराब होने पर यात्रियों ने चलती ट्रेन में हंगामा किया। यात्रियों को दिल्ली तक इस समस्या का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
शुक्रवार की रात तिरुवनतंपुरम से नई दिल्ली जाने वाली 02625 केरला एक्सप्रेस के बी 4 कोच का एसी खराब चल रहा था। रात में किसी भी स्टेशन पर यात्रियों की समस्या का समाधान नहीं हो सका। शनिवार की सुबह ट्रेन के झांसी आने पर यात्रियों ने स्टेशन स्टाफ से शिकायत की, लेकिन यहां पर भी उनको कोई मदद नहीं मिल सकी। ट्रेन के आगे बढ़ने के बाद यात्रियों ने हंगामा शुरू कर दिया। इस बात की जानकारी कोच टीटीई ने झांसी कंट्रोल को दी। आगरा स्टेशन पर ट्रेन को अटेंड कराया गया, लेकिन वहां पर भी समस्या का हल नहीं निकल सका।