फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Youth hanged himself in Jhansi

Jhansi: प्रेमिका से शादी ना होने से दुखी प्रेमी ने फांसी लगाकर दी जान, तीन साल से था प्रेम संबंध

Fri, 17 Feb 2023 01:10 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 17 Feb 2023 01:10 PM IST
सार

शुक्रवार सुबह वह गुमसुम अपने कमरे में बैठा था। सुबह करीब दस बजे जब उसका भाई कमरे में गया तो कमरा अंदर से बंद था। खिड़की से देखने पर रोहित फांसी के फंदे पर लटका था।

विज्ञापन
Youth hanged himself in Jhansi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

झांसी में थाना प्रेमनगर के बिजौली इलाके में युवक ने शुक्रवार सुबह फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों का कहना है युवक एक लड़की से प्रेम करता था लेकिन, लड़की के परिजन शादी करने को राजी नहीं हुए। इसी से वह दुखी रहता था।

विज्ञापन


बिजौली केशव नगर निवासी रोहित कुमार (29) प्राइवेट काम करता था। मोहल्ले की एक लड़की से उसके पिछले तीन साल से प्रेम संबंध थे। रोहित उस लड़की को लेकर कुछ महीने पहले भाग गया था लेकिन, परिवार के दबाव के बाद दोनों पिछले दिनों वापस लौट आए थे। इसके बाद से लड़की अपने परिवार वालों के साथ रहती थी। रोहित ने लड़की के परिवार वालों से शादी कराने की बात की लेकिन, वह लोग इस पर राजी नहीं थे। बृहस्पतिवार को भी रोहित शादी की बात करने गया था लेकिन बात नहीं बनी।
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह वह गुमसुम अपने कमरे में बैठा था। सुबह करीब दस बजे जब उसका भाई कमरे में गया तो कमरा अंदर से बंद था। खिड़की से देखने पर रोहित फांसी के फंदे पर लटका था। उसे फंदे पर लटका देख परिवार में कोहराम मच गया। मौके पर पुलिस को बुलाया गया। पुलिस ने शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। इंस्पेक्टर संजय शुक्ला के मुताबिक शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed