फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Youth found unconscious in injured condition on Qila Road

किला रोड पर घायलावस्था में अचेत मिला युवक

Sat, 11 Sep 2021 12:59 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 11 Sep 2021 12:59 AM IST
विज्ञापन
Youth found unconscious in injured condition on Qila Road
झांसी। शुक्रवार शाम किला रोड पर एक युवक घायलावस्था में अचेत पड़ा मिला। वहां से गुजर रहे लोगों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। सूचना पर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। उन्हें युवक के पास मौजूद मोबाइल, नकदी और सोने की चार अंगूठियां गायब मिलीं।
विज्ञापन

गुरसराय के नई बस्ती निवासी घनाराम पटेल के पुत्र अखिलेश पटेल (38) ठेकेदारी करते हैं। कारोबार के सिलसिले से वे बृहस्पतिवार शाम झांसी आए थे। काम न हो पाने पर वे यहीं रात में ठहर गए थे। सुबह उनकी पत्नी से बात हुई थी। फोन पर उन्होंने जल्द काम निपटाकर वापस आने की बात कही थी। काम में देरी होने पर वे किला घूमने चले गए। अपनी बाइक उन्होंने साइकिल स्टैंड पर जमा कर दी। इसके बाद शाम को वे अचेतावस्था में मिनर्वा चौराहे से किले की ओर जाने वाली सड़क पर किनारे पड़े मिले। मौके से निकल रहे राहगीरों ने उन्हें जिला अस्पताल में दाखिल कराया और घटना की सूचना परिजनों को दी। परिजन अस्पताल पहुंच गए। भतीजे लालू पटेल ने बताया कि अखिलेश चार सोने की अंगूठियां पहने थे, जो गायब मिलीं। इसके अलावा उनके पास 20-25 हजार की नकदी और मोबाइल भी था, जो नहीं मिला। वे इस हालत में कैसे पहुंचे, इस बारे में अखिलेश ही बता पाएंगे। फिलहाल देर रात तक वे स्पष्ट रूप से कुछ बोलने की स्थिति में नहीं आ पाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed