फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   youth follow smami vivekanand massege

विवेकानंद के संदेशों को आत्मसात करें युवा

Mon, 13 Jan 2020 01:12 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jan 2020 01:12 AM IST
विज्ञापन
youth follow smami vivekanand massege
विवेकानंद जयंती पर प्रयास समाज सेवी संस्था द्वारा आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में विजोता व उपविज?
झांसी। महान दार्शनिक स्वामी विवेकानंद की 157 वीं जयंती रविवार को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में उत्साह से मनाई गई। कार्यक्रम में उनके चित्रों व प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पित किए गए। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में हुए कार्यक्रम में कुलपति प्रो. जेवी वैशंपायन ने कहा कि स्वामी जी के विचार हम सभी की समस्याओं का समाधान करते हैं। सभी युवा उनके संदेशों क ो आत्मसात कर जीवन को प्रगतिशील बनाएं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद कहते हैं कि दैनिक जीवन में आने वाली समस्याएं हमारा मार्गदर्शन करती हैं। कार्यक्रम में स्वामी जी की प्रतिमा का भी अनावरण किया गया। इस अवसर पर मूर्तिकार प्रो. प्रहलाद सिंह, प्रो. देवेश निगम, परीक्षा नियंत्रक अजय कुमार यादव, प्रो. वीके सहगल, प्रो. सीबी सिंह, प्रो. सुनील कुमार काबिया, प्रो. प्रतीक अग्रवाल, डॉ. पुनीत बिसारिया, डॉ. सौरभ श्रीवास्तव, डॉ. पूनम महरोत्रा, डॉ. चित्रा गुप्ता, संतोष मिश्रा, अंशुल दुबे, सत्यम त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

इधर, बुंदेलखंड साहित्य संगीत कला संस्थान एवं युवा ब्राह्मण महासंघ के तत्वावधान में बुंदेलखंड महाविद्यालय में पूर्व मंत्री प्रदीप जैन, विधान परिषद सदस्य रमा निरंजन, पूर्व विधायक बृजेंद्र व्यास, प्राचार्य डॉ. बाबूलाल तिवारी, रवीश त्रिपाठी ने, कुलदीप सरस्वती विद्या मंदिर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कानपुर प्रांत के मंत्री तरुण बाजपेई, शिव राज सिंह, अजय कुमार पटैरिया ने, अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के कैंप कार्यालय में हरी बल्लभ खरे, रविंद्र मोहन श्रीवास्तव, आरएन सक्सेना ने, स्वामी विवेकानंद कालेज में प्रधानाचार्या अंजना सारस्वत, रंजन सक्सेना, भावना राय ने, जवाब फाउंडेशन के अजय अनुरागी, हृदेश तिवारी, डॉ. श्याम लाल आर्य ने, बुंदेलखंड कॉलेज में युवा शक्ति संगठन के अध्यक्ष अजीत राय, अर्चना दुबे, कंचन जायसवाल ने, जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के जिलाध्यक्ष डॉ. मधुपाल सिंह, प्रदीप रायकवार ने, लायंस क्लब ऑफ झांसी मांगलिक के चार्टर अध्यक्ष प्रदीप श्रीवास्तव, पूर्व मंत्री रविंद्र शुक्ल, डॉ. ज्ञानेंद्र कुमार ने, नेहरू युवा केंद्र के सभागार में जिला प्रोबेशन अधिकारी नंदलाल सिंह, सुखलाल कुशवाहा, सुंदर ग्वाला ने, बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में एनएसयूआई के अभिषेक प्रताप, जीशान रजा ने स्वामी जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

समाजवादी छात्र सभा की विश्वविद्यालय इकाई अध्यक्ष असेंद्र सिंह यादव, आशीष पटेल, दीप यादव, अंकित यादव ने, संस्कार भारती के डॉ. धन्नू लाल गौतम, सुदर्शन शिवहरे, नरेंद्र चंद्र अग्रवाल ने स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। आर्य कन्या महाविद्यालय में छात्राओं ने संकल्प गीत गाए और निबंध, पोस्टर प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। इसमें नैंसी, वर्षा वर्मा, शिवानी दुबे विजयी रही। इस अवसर पर डॉ. शारदा सिंह, डॉ. स्वाती भदौरिया आदि मौजूद रही।

इधर, प्रयास संस्था की ओर से महारानी लक्ष्मीबाई इंटर कॉलेज में छात्राओं की कबड्डी प्रतियोगिता हुई। इसमें इसमें छात्राओं ने अपनी शारीरिक स्फूर्ति का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर पवन कुमार ओझा, आचार्य हरीओम पाठक, मनमोहन गेड़ा, सुधीर गुप्ता, गजानन खानवलकर, मिलन गुप्ता आदि मौजूद रहे। गायत्री शक्तिपीठ पर राष्ट्रीय युवा दिवस पर यज्ञ संस्कृति पर बल दिया गया। वक्ता राजेंद्र द्विवेदी ने बताया कि अप्रैल में चिन्मय पंडया झांसी आएंगे। इस अवसर पर मुख्य ट्रस्टी हरी कृष्ण पुरोहित, उप जोन प्रभारी सतीश चंद्र मिश्रा, देश बंधु तिवारी, संजीव खरे, दीपांशु खरे ने विचार प्रकट किए।

स्वामी विवेकानंद की जयंती पर बीकेडी में लगी उनकी प्रतिमा पर पूर्व मंत्री प्रदीप जैन आदित्य व पूर?

स्वामी विवेकानंद की जयंती पर बीकेडी में लगी उनकी प्रतिमा पर पूर्व मंत्री प्रदीप जैन आदित्य व पूर?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed