फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Youth filling water died after falling into the well

Jhansi News: पानी भर रहे युवक की कुएं में गिरने से मौत

Mon, 10 Apr 2023 11:50 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 10 Apr 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
Youth filling water died after falling into the well
झांसी। कुएं से पानी भरते समय घिरनी टूट जाने से एक युवक की कुएं में गिरकर मौत हो गई। तीन दिन पहले वह अपनी चचेरी बहन के ससुराल आया था।
विज्ञापन

पृथ्वीपुर के बिंदपुरा गांव निवासी बलराम (25) पुत्र रामसेवक कुशवाहा मजदूरी करता था। शुक्रवार को वह अपने चाचा परसू के साथ चचेरी बहन लक्ष्मी की ससुराल बरुआसागर गया था। परसू के मुताबिक सोमवार को घर में बिजली नहीं थी। इस वजह से बलराम कुएं पर नहाने गया था। पानी भरने के लिए जब वह बाल्टी बाहर खींच रहा था तभी लकड़ी की घिरनी टूट गई। वह झटके से कुएं के अंदर जा गिरा। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद उसे कुएं से बाहर निकाला गया लेकिन, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

परिजनों का कहना है बलराम के शरीर पर चोट के निशान हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। परिजनों के मुताबिक बलराम तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। उसकी अभी शादी नहीं हुई थी। पिता के साथ उसके दो छोटे भाई खेती में हाथ बांटते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed