{"_id":"5da4d3ca8ebc3e017e52d370","slug":"youth-festival-jhansi-jhansi-news-jhs150332781","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलरव के विजेताओं को किया गया पुरस्कृत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलरव के विजेताओं को किया गया पुरस्कृत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कलरव के विजेताओं को किया पुरस्कृत
झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के युवा महोत्सव कलरव की विविध प्रतियोगिताओं में विजयी रहे छात्र-छात्राओं को सोमवार को गांधी सभागार में सम्मानित किया गया। सम्मान पाकर विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे।
बीयू में 10 से 12 अक्तूबर तक कलरव का आयोजन हुआ था। इसमें विश्वविद्यालय समेत संबद्ध कॉलेजों के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। सोमवार को हुए सम्मान समारोह में परिणाम की घोषणा कर विजेताओं को सम्मानित किया गया। लाइट वोकल इंडियन में कल्याणी श्रीवास्तव प्रथम, आयुषी यादव द्वितीय, श्रुति निगम तृतीय रहीं। वेस्टर्न वोकल सोलो फैजल रजा प्रथम, दामिनी अवस्थी द्वितीय और जिपोरन तृतीय रहे। समूह गान भारतीय में कल्याणी ग्रुप प्रथम, संजना ग्रुप द्वितीय किंशु ग्रुप तृतीय रहा। समूह गान वेस्टर्न में सिक्स्टी फिंगर्स प्रथम, अंजना द्वितीय तथा वर्जन वीवर तृतीय रहे। क्लासिकल वोकल सोलो में कल्याणी प्रथम, शांतनु द्वितीय रहे। वेस्टर्न इंस्ट्रूमेंटल में हर्षिता प्रथम, अभिजीत कुमार शुक्ला द्वितीय व भरत तृतीय रहे। स्किट में वुमेन हेरेशमेंट की प्रस्तुति प्रथम, तेरी मेरी कहानी द्वितीय तथा राइट फॉर ट्रांस जेंडर तृतीय रही। वन एक्ट प्ले में राजा वासना का मंचन करने वालों को प्रथम, अन्नदाता का मंचन करने वालों को दूसरा तथा आत्महत्या का मंचन करने वालों को तीसरा स्थान मिला। माइम में जल संरक्षण का संदेश देने वालों को प्रथम, वुमेन एब्यूजमेंट पर रोक का संदेश देने वालों को दूसरा और नो ड्रग का संदेश देने वालों को तीसरा स्थान मिला। मिमिक्री में सना अहमद प्रथम और शाकिर हाशमी को दूसरा स्थान मिला। वाद विवाद में ऋतिक पटेल और आरांशा हयारण प्रथम, गरिमा और अंजली यादव द्वितीय तथा रोहित कुमार और अभिषेक प्रताप सिंह तृतीय रहे।
वक्तृत्व कला में रोहित कुमार प्रथम, आशुतोष द्विवेदी द्वितीय और ऋतिक पटेल तृतीय रहे। प्रश्नोत्तरी में शाहनवाज अली, मोहित प्रजापति व सुधांशु साहू प्रथम, गौरव कुमार सक्सेना, आशीष बांगर व वृंदा दुबे द्वितीय और आकर्ष मिश्रा, मनोज कुमार व मनीष कुमार यादव तृतीय रहे। ललित कला में कार्टूनिंग में नंदिनी कुशवाहा प्रथम, देव नामदेव द्वितीय तथा राजकुमार तृतीय रहे। कोलाज मेकिंग में मेघा कुशवाहा प्रथम, गजेंद्र सिंह द्वितीय और लीलाधर तृतीय रहे। रंगोली में गजेंद्र सिंह प्रथम, मुकेश प्रजापति द्वितीय व काजल ओझा तृतीय रहीं। फोटोग्राफी में दीपेश रजक प्रथम, आशीष द्वितीय तथा प्रतीक्षा तृतीय रही। पोस्टर मेकिंग में मुकेश प्रजापति को प्रथम, राजकुमार को दूसरा और काजल गुप्ता को तीसरा स्थान मिला। पेंटिंग में राजकुमार प्रथम, अजय सिंह द्वितीय और देव नामदेव तृतीय रहे। क्लासिकल डांस सोलो में साक्षी झा प्रथम, स्वप्निल गुप्ता द्वितीय तथा तनु प्रजापति तृतीय रहे। समूह नृत्य में दीवारी नृत्य की प्रस्तुति को प्रथम, गरबा नृत्य पेश करने वालों को द्वितीय तथा लावनी नृत्य पेश करने वालों को तृतीय स्थान मिला। छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. देवेश निगम ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। पुरस्कार वितरण समारोह में कलरव की सांस्कृतिक समन्वयक डॉ. रेखा लगरखा, डॉ. कौशल त्रिपाठी, डॉ. गजाला अहमद, डॉ. इकबाल खान, डॉ. राधिका चौधरी, डॉ. शुभांगी निगम, डॉ. सुनीता, डॉ. श्वेता पांडेय, सतीश साहनी, राघवेंद्र दीक्षित, उमेश शुक्ला, डॉ. शिल्पा मिश्रा, डॉ. गुरदीप कौर, डॉ. अतुल गोयल, डॉ. रामजी सोनी, डॉ. सुनील निरंजन, डॉ. सुमिरन श्रीवास्तव, डॉ. दीप्ति कुमारी, डॉ. अजय कुमार गुप्ता, दिलीप कुमार व जयराम कुटार मौजूद रहे।