{"_id":"5d9cecf68ebc3e93ad10599e","slug":"youth-festival-from-tomorow-jhansi-news-jhs149852655","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूथ फेस्टिवल ‘कलरव’ का आगाज कल से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूथ फेस्टिवल ‘कलरव’ का आगाज कल से
विज्ञापन
बुंदेलखंड विश्वविद्यालय
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूथ फेस्टिवल ‘कलरव’ का आगाज कल से
झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में यूथ फेस्टिवल ‘कलरव’ का बृहस्पतिवार से आगाज होगा। 13 अक्तूबर तक चलने वाले इस फेस्टिवल का अलग-अलग प्रतियोगिताएं होंगी। फेस्टिवल का कार्यक्रम निर्धारित कर दिया है। अंतिम दिन विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरण किया जाएगा। फेस्टिवल में बीयू कैंपस और संबद्ध कॉलेज के विद्यार्थी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
‘कलरव’ की पहले दिन ललित कला संस्थान में सुबह नौ से साढ़े ग्यारह बजे तक ऑन द स्पॉट पेंटिंग से फेस्टिवल की शुरूआत होगी। इसके बाद फाइन आर्ट्स विभाग में सुबह साढ़े ग्यारह से डेढ़ बजे तक स्पॉट फोटोग्राफी, डेढ़ से चार बजे तक पोस्टर मेकिंग, दस से दोपहर 12 बजे तक गांधी सभागार में लाइट वोकल और वेस्टर्न वोकल, दोपहर 12 से दो समूह गीत भारतीय और पश्चिमी, संगोष्ठी हॉल फार्मेसी में सुबह दस से 11 तक प्रश्नोत्तरी प्रारंभिक, सुबह 11 से दोपहर दो बजे तक डिबेट एंड एलोक्यूशन प्रतियोगिता होगी।
बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की सांस्कृतिक समन्वयक डॉ. रेखा लगरखा ने बताया कि दूसरे दिन 11 अक्तूबर को फाइन आर्ट्स विभाग में सुबह नौ से साढ़े 11 बजे तक कोलाज, सुबह साढ़े ग्यारह से दो बजे तक रंगोली, दोपहर दो से शाम साढ़े चार बजे तक कार्टूनिंग, गांधी ऑडिटोरियम में सुबह दस से दोपहर दो बजे तक वन एक्ट प्ले, दोपहर तीन से शाम पांच बजे तक स्किट एंड मिमिक्री, हिंदी विभाग में सुबह 10 से दोपहर 12 क्लासिकल वोकल, दोपहर 12 से दो बजे तक इंस्ट्रूमेंटल वाद्य ताल, दोपहर तीन से शाम पांच बजे तक वाद्य गैर टक्कर प्रतियोगिता होगी। वहीं, 12 अक्तूबर को हिंदी विभाग में सुबह दस से दोपहर 12 बजे तक क्विज फाइनल, फाइन आर्ट्स विभाग में सुबह नौ से साढ़े ग्यारह बजे तक इंस्टॉलेशन, सुबह साढ़े ग्यारह बजे से दोपहर दो बजे तक मेहंदी, गांधी सभागार में सुबह नौ से 11 बजे तक माइम, सुबह 11 से एक बजे तक शास्त्रीय नृत्य, फाइन आर्ट्स विभाग में दोपहर दो से शाम साढ़े चार बजे तक क्ले मॉडलिंग, गांधी सभागार में दोपहर एक से शाम चार बजे तक लोक नृत्य, सुबह चार से शाम पांच बजे तक लोक आर्कस्ट्रा प्रतियोगिता होगी।
विज्ञापन
इसके अलावा विदाई समारोह और सांस्कृतिक कार्यक्रम दीक्षांत समारोह मैदान में शाम छह से रात नौ बजे तक होंगे। वहीं, 13 अक्तूबर को सुबह साढ़े ग्यारह बजे से दोपहर दो बजे तक पुरस्कार वितरण समारोह होगा।