{"_id":"6671415142dff389c20be253","slug":"youth-dies-under-suspicious-circumstances-in-jhansi-2024-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं
Tue, 18 Jun 2024 01:42 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
Published by: आकाश दुबे
Updated Tue, 18 Jun 2024 01:42 PM IST
सार
मृतक रेलवे स्टेशन पर सामान बेचता था। सोमवार रात वह घर लौटकर नहीं गया था। सुबह उसका शव मैदान पर पड़ा हुआ मिला। परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
झांसी में मंगलवार दोपहर रेलवे स्टेशन के पास मैदान से एक युवक की लाश बरामद हुई है। लाश मिलने से आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर नवाबाद पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। परिजनों ने युवक की हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
सीपरी बाजार के पुरानी कांशीराम कॉलोनी निवासी अभिषेक तिवारी (28) पुत्र नंदकिशोर तिवारी रेलवे स्टेशन पर सामान बेचता था। सोमवार रात वह घर लौटकर नहीं गया। सुबह उसका शव मैदान पर पड़ा हुआ मिला। शरीर पर कोई बाहरी चोट के निशान नहीं मिले लेकिन, परिवार के लोगों का कहना है उसकी हत्या की गई। नवाबाद इंस्पेक्टर शैलेंद्र सिंह के मुताबिक शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत की सही बात मालूम चल सकेगी।
विज्ञापन