फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Youth dies in truck collision

Jhansi News: ट्रक की टक्कर से युवक की मौत

Fri, 05 Dec 2025 02:08 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Dec 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
Youth dies in truck collision
झांसी-शिवपुरी हाईवे पर करौंदी माता मंदिर के पास हुआ हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। झांसी-शिवपुरी हाईवे पर करौंदी माता मंदिर के पास बृहस्पतिवार को सड़क हादसे में बाइक सवार 28 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक अपनी साली और महिला रिश्तेदार के साथ फलदान कार्यक्रम से लौट रहा था। तभी पीछे से एक ट्रक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया है।


बबीना थाना क्षेत्र के मानपुर में रहने वाले शशिकांत राजपूत अपनी पत्नी अंजना के साथ साढूभाई की बहन के ओली-फलदान समारोह में शामिल होने नैंसी गार्डन आया था। शाम को वह रक्सा स्थित एक रिश्तेदार के यहां गया था। यहां से शाम करीब 6:30 बजे शशिकांत अपनी साली संस्कृति, रक्सा निवासी पूजा (28) और पूजा के बेटे ऋतिक (10) के साथ वापस नैंसी गार्डन नगरा जा रहा था। झांसी-शिवपुरी हाईवे पर करौंदी माता मंदिर के पास पीछे से आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे शशिकांत सीधे ट्रक के नीचे आ गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में पूजा, ऋतिक और संस्कृति सड़क की दूसरी ओर जा गिरे।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही रक्सा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया। शशिकांत राजपूत मानपुर गांव में शटरिंग का काम करता था। वह इकलौता पुत्र था। उसके परिवार में पत्नी अंजना (25), तीन साल का बेटा मयंक, मां रामकुमारी (50) और पिता शगुन राजपूत (55) हैं। घटना की जानकारी मिलने पर गांव वाले भी मेडिकल कॉलेज के लिए रवाना हो गए। थाना प्रभारी रक्सा रूपेश कुमार ने बताया कि सड़क दुर्घटना की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचने पर एक युवक की मौत हो चुकी थी। शव को मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed