फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Youth dies after going to factory to deliver tiffin to father.

Jhansi News: पिता को टिफिन देने फैक्टरी गए युवक की मौत

Tue, 07 Jul 2026 02:13 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
Youth dies after going to factory to deliver tiffin to father.
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


झांसी। पिता को टिफिन देने गए प्रेमनगर के बिजौली मोहल्ला निवासी जसवंत राजपूत (39) की मौत हो गई। उसके पिता एक फैक्टरी में गार्ड हैं। पिता को टिफिन देने के बाद वह कमरे में जाकर सो गया था, उसके बाद वह उठ नहीं सका। परिजन उसे लेकर मेडिकल अस्पताल पहुंचे, यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मौत की वजह जानने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराने के साथ छानबीन कर रही है।


प्रेमनगर थाना क्षेत्र के बिजौली मोहल्ला में जसवंत पत्नी बबीता एवं दो बच्चों के साथ रहता था। वह साबुन बनाने वाली फैक्टरी में काम करता था जबकि पिता रामनाथ बिजौली इलाके में स्थित फर्नीचर फैक्टरी में गार्ड हैं। परिजनों का कहना है रविवार को अवकाश होने से जसवंत पिता को टिफिन पहुंचाने फैक्टरी गया था। टिफिन देकर पिता के कमरे में जाकर वह लेट गया। शाम 6 बजे जब रामनाथ कमरे में गए तब जसवंत अचेत हाल में पड़ा था। उसे लेकर वह अस्पताल पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रेमनगर थाना प्रभारी तुलसीराम पांडेय के मुताबिक अटैक आने की वजह से मौत की आशंका है लेकिन, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत की सही वजह मालूम चल सकेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed