फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Youth died under suspicious circumstances, police had to be called at the time of funeral

झांसी: युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, अंतिम संस्कार के समय बुलानी पड़ी पुलिस

Sat, 11 Feb 2023 05:30 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 11 Feb 2023 05:30 AM IST
विज्ञापन
Youth died under suspicious circumstances, police had to be called at the time of funeral
झांसी। विवाह के नौ माह के बाद युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजन युवक का गुपचुप तरीके से अंतिम संस्कार कराने पहुंच गए लेकिन, उसी वक्त वहां ससुराल पक्ष के लोग आ धमके। उन लोगों ने अंतिम संस्कार का विरोध शुरू करते हुए पुलिस को बुला लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्ट मार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

कोतवाली के ऐसबाग कॉलोनी निवासी शिवम रायकवार (23) आयुर्वेदिक कॉलेज में काम करता था। करीब नौ महीने पहले उसकी झांसी निवासी प्रियंका से शादी हुई थी। बृहस्पतिवार सुबह वह ड्यूटी पर गया था। घर पर मां रेखा और पत्नी प्रियंका थीं। दोपहर में उसे फोन करके घर बुलाया गया। पत्नी प्रियंका ऊपर छत पर पापड़ बना रही थी। प्रियंका का कहना है कि जब वह छत से उतरकर नीचे आई तो शिवम बिस्तर पर अचेत पड़ा था। परिजन शिवम को लेकर अस्पताल पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर, परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए शव लेकर घर लौट आए। जब प्रियंका के मायके वालों को इसकी जानकारी हुई तब पिता बल्लू समेत अन्य लोग पहुंचे। उस दौरान परिजन उसके अंतिम संस्कार की तैयारियों में जुटे थे। प्रियंका के मायके पक्ष के लोग पोस्ट मार्टम कराने पर जोर देने लगे। इस बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद शुरू हो गया। प्रियंका के पिता ने पुलिस को बुला लिया। उसका कहना था कि शिवम ने फांसी लगाई है। पुलिस भी पहुंच गई। उसने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फांसी लगाए जाने की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस ने विसरा को सुरक्षित रख लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed