फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Youth died after 20 days of marriage, was injured in a road accident

Jhansi News: शादी के 20 दिन बाद युवक की मौत, सड़क हादसे में हो गया था घायल

Tue, 30 May 2023 01:47 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 30 May 2023 01:47 AM IST
विज्ञापन
Youth died after 20 days of marriage, was injured in a road accident
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। शादी के महज बीस दिन बाद ही सड़क हादसे में घायल युवक ने सोमवार को मेडिकल कॉलेज में दम तोड़ दिया। 9 मई को उसकी शादी हुई थी। 19 मई को वह रिश्तेदार की शादी में शामिल होकर बाइक से घर लौट रहा था। उसी दौरान एक तेज रफ्तार वाहन ने उसे टक्कर मार दी थी। गंभीर हाल में उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। यहां सोमवार को उसकी मौत हो गई। उसकी मौत से घर में कोहराम मचा हुआ है। नवविवाहिता का भी रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
एरच थाना क्षेत्र के सगौली गांव निवासी अरविंद कुमार (27) पुत्र मंशाराम शादी विवाह समारोह में फोटाेग्राफी करता था। परिजनों ने बताया 19 मई को अरविंद अपने रिश्तेदार की शादी में गुरसराय गया था। रात में वह अकेले बाइक से घर लौट रहा था। रात करीब 8:30 बजे गुरसराय से आगे खड़ैनी गांव तक पहुंचा तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायल अरविंद को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। उसके सिर में गंभीर चोट आ जाने से वह कोमा में चला गया। दो दिन पहले डॉक्टरों ने उसके सिर का ऑपरेशन किया था। इसके बाद भी उसकी हालत में कोई सुधार नहीं हो रहा था। उसे आईसीयू में भर्ती किया गया था। यहां सोमवार सुबह उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

बीस दिन पहले ही हुई थी शादी
परिजनों के मुताबिक अरविंद की शादी 9 मई को दतिया जिले के गांव काड़ौर खिरिया निवासी मनीषा के साथ हुई थी। शादी होने के बाद मनीषा चार दिन ससुराल में रहने के बाद मायके चली गई। 19 मई को सड़क हादसे में अरविंद घायल हो गया। उस समय वह मायके में थी। हादसे के दस दिन बाद 29 मई को अरविंद ने दम तोड़ दिया। अरविंद तीन भाइयों में सबसे छोटा था। उसके दोनों बड़े भाइयों की शादी हो चुकी। दोनों ही प्राइवेट नौकरी करते हैं जबकि उसके पिता मंशाराम की भी आठ माह पहले बीमारी के चलते मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पति के नाजुक दशा से पत्नी मनीषा थी अंजान
हादसे में अरविंद के सिर में गहरी चोट आ गई थी। उसे इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया था। उसी समय डॉक्टरों ने उसके गंभीर हालत के बारे में परिजनों को बता दिया था लेकिन, परिजनों ने यह बात उसकी नव ब्याहता पत्नी मनीषा को नहीं बताई। पत्नी मनीषा भी कुछ दिन पहले उसे देखने अस्पताल पहुंची थी। उस समय भी परिजनों ने यह बात उससे छुपाई। अरविंद की मौत की बाद मालूम चलते ही मनीषा अचेत हो गई। रोते-बिखलते वह भी अस्पताल पहुंच गई। परिजनों ने किसी तरह संभाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed