फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Youth dead body find near nala

घर से निकले युवक का नाले के पास मिला शव

Sun, 20 Sep 2020 01:27 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2020 01:27 AM IST
विज्ञापन
Youth dead body find near nala
Youth dead body find near nala
झांसी। थाना सदर बाजार क्षेत्र के लालकुर्ती निवासी एक युवक का शव नाले के पास मिला। पुलिस के मुताबिक युवक शराब पीने का लती था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना सदर बाजार स्थित लालकुर्ती निवासी रवि वाल्मीकि (32) मजदूरी करता था। बृहस्पतिवार की शाम वह घर से निकला था, इसके बाद वापस नहीं लौटा। परिजन भी उसकी खोजबीन में जुटे थे, लेकिन पता नहीं चल सका था। शनिवार सुबह घर से कुछ ही दूरी पर बने नाले के पास पड़ोसियों ने रवि का शव पड़ा देखा। सूचना पाकर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। सदर बाजार थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि युवक शराब पीने का आदी था। संभवत: अधिक शराब पीने के चलते नाले के पास गिरकर उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे मेें लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैै। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही पता चलेगा। पुलिस मामले की जांच भी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed