फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Youth commits suicide by posting video on Facebook in Premnagar area of Jhansi

इन लोगों ने छीन ली मेरी बीवी: वीडियो में यह बात कह फांसी के फंदे पर झूला युवक, दोस्तों-परिजनों पर लगाए ये आरोप

Thu, 01 Sep 2022 08:11 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 01 Sep 2022 08:11 PM IST
सार

वीडियो में युवक परिजनों समेत अपने दोस्त और पुलिस अफसर को पत्नी की मौत का जिम्मेदार ठहराते हुए कार्रवाई न होने से दुखी होकर फांसी लगाने की बात कहता नजर आ रहा है। वीडियो सामने आने के बाद मोहल्ले में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन
Youth commits suicide by posting video on Facebook in Premnagar area of Jhansi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

झांसी के प्रेमनगर इलाके में रहने वाले युवक ने फेसबुक पर वीडियो अपलोड करने के बाद फांसी लगाकर जान दे दी। वीडियो में युवक परिजनों समेत अपने दोस्त और पुलिस अफसर को पत्नी की मौत का जिम्मेदार ठहराते हुए कार्रवाई न होने से दुखी होकर फांसी लगाने की बात कहता नजर आ रहा है। वीडियो सामने आने के बाद मोहल्ले में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर प्रेमनगर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस दरवाजा तोड़कर जब तक भीतर पहुंची, युवक की मौत हो चुकी थी। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन

प्रेमनगर पुलिस के मुताबिक, 38 वर्षीय युवक के पिता रेलवे में नौकरी करते हैं। गुरुवार दोपहर करीब ढाई बजे फेसबुक पर उसने 1.10 मिनट लंबा वीडियो अपलोड किया। वीडियो में उसने पत्नी के साथ गैंगरेप होने का आरोप लगाते हुए परिवार के लोगों समेत अपने दोस्तों को दोषी बताया। एक पुलिस अफसर पर आरोपियों की मदद करने का आरोप लगाया। वीडियो में रोते हुए उसने कहा कि इन लोगों ने मिलकर मेरी बीबी छीन ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

वीडियो अपलोड होने के बाद पड़ोसियों ने यह वीडियो देखा। थोड़ी देर में घर के बाहर पड़ोसियों का जमघट लग गया। युवक के कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। पड़ोसियों ने प्रेमनगर पुलिस को इसकी सूचना दे दी। प्रेमनगर इंस्पेक्टर संजय शुक्ला फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। जैसे ही पुलिस ने दरवाजा तोड़ा, युवक फांसी के फंदे पर लटका था।

विज्ञापन

थोड़ी देर मे उसका वीडियो वायरल हो गया। इंस्पेक्टर संजय शुक्ला के मुताबिक पत्नी की मौत के बाद से युवक की मानसिक स्थिति सही नहीं थी हालांकि मामले की पड़ताल कराई जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed