{"_id":"69fcf3eab36e741767046c06","slug":"youth-caught-taking-exam-in-place-of-friend-at-bu-jhansi-news-c-11-jhs1004-790882-2026-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: बीयू में दोस्त की जगह परीक्षा देते पकड़ा युवक, केंद्राध्यक्ष की तहरीर पर मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: बीयू में दोस्त की जगह परीक्षा देते पकड़ा युवक, केंद्राध्यक्ष की तहरीर पर मामला दर्ज
Fri, 08 May 2026 01:49 AM IST
झांसी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2026 01:49 AM IST
सार
बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में दोस्त की जगह समाजशास्त्र का पेपर दे रहे युवक को बीयू प्रशासन ने पकड़ा है।
विज्ञापन
बीयू, झांसी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में समाजशास्त्र के पेपर में बैठे मुन्नाभाई को केंद्राध्यक्ष ने पकड़कर विश्वविद्यालय पुलिस चौकी के सुपुर्द कर दिया। केंद्राध्यक्ष की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के नवीन परीक्षा भवन में 6 मई को कृष्णलाल पाटीदार निवासी शिवाजी नगर का समाजशास्त्र प्रथम पाली का पेपर था। कृष्णलाल ने अपने साथी पृथ्वीराज चौहान को उसकी जगह पेपर देने के लिए भेज दिया। परीक्षा हॉल के कक्ष संख्या 206 में तलाशी के दौरान केंद्राध्यक्ष डॉ. संतोष पांडेय को छात्र पर संदेह हुआ तो उन्हाेंने उसकी तलाशी ली। पूछताछ के दौरान सामने आया कि पृथ्वीराज अपने साथी कृष्णलाल की जगह पर परीक्षा दे रहा है। उसे पकड़कर विश्वविद्यालय चौकी के सुपुर्द कर दिया गया। विश्वविद्यालय चौकी प्रभारी ने केंद्राध्यक्ष डॉ. संतोष पांडेय की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया है।
इस संबंध में नवाबाद थाना प्रभारी रवि श्रीवास्तव ने बताया कि पृथ्वीराज अपने साथी की जगह पेपर दे रहा था। वर्तमान में दोनों शिवाजी नगर में एक साथ रहते हैं। पृथ्वीराज चौहान विश्वविद्यालय में स्नातक का छात्र है। दोनों मध्य प्रदेश के खरगौन जिले के रहने वाले है। केंद्राध्यक्ष की तहरीर पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।