{"_id":"5cfd661bbdec22076019fcc5","slug":"youth-beaten-for-facebook-post-in-jhansi","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेसबुक पोस्ट करने पर युवक के साथ मारपीट, महंगा पड़ी सोशल मीडिया पर सक्रियता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फेसबुक पोस्ट करने पर युवक के साथ मारपीट, महंगा पड़ी सोशल मीडिया पर सक्रियता
Mon, 10 Jun 2019 01:33 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 10 Jun 2019 01:33 AM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गत दिवस अलीगढ़ में मासूम बच्ची के साथ हुई दरिंदगी की घटना की निंदा तथा दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करना एक युवक को भारी पड़ा। रविवार को एक समुदाय विशेष के लोगों ने घटना की निंदा करने वाले युवक के साथ मारपीट कर दी।
विज्ञापन
मामले की जानकारी होने पर बड़ी संख्या में लोग एकत्रित होकर चौकी के सामने नारेबाजी करने लगे। लेकिन, पुलिस की सक्रियता से मामला टल गया। नगर के मुहल्ला देवरी निवासी गोलू उर्फ गौरव ने फेसबुक पर अलीगढ़ की घटना की निंदा कर दोषियों को फांसी दिए जाने की मांग की। जो एक समुदाय विशेष के युवकों को नागवार गुजरी।
विज्ञापन
जब युवक सब्जी मंडी में सब्जी खरीद रहा था तो गंज निवासी एक समुदाय विशेष के लोगों ने उसके साथ मारपीट कर दी तथा धमकी दी कि यदि भविष्य में फेसबुक पर ऐसी पोस्ट डाली तो जान से हाथ धोना पडे़गा। घटना की जानकारी होने पर आक्रोशित लोग दोपहर को पुलिस चौकी पर बड़ी संख्या में पहुंचकर प्रदर्शन कर नारेबाजी कर उपद्रियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग करने लगे।
विज्ञापन
मामले को चौकी प्रभारी शिवशंकर प्रताप तिवारी ने गंभीरता से लेकर उच्चाधिकारियों को भी मामले की जानकारी दी। साथ ही उन्होंने प्रदर्शनकारियों को आश्वासन दिया कि वह इस मामले में शामिल उपद्रवियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत करेंगे। आश्वासन पर प्रदर्शनकारी शांत हुए। इस मामले में पीड़ित छात्र गौरव ने पुलिस को प्रार्थनापत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।