फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Your own people have put brakes on the speed of the cycle

साइकिल की रफ्तार पर अपनों ने ही लगा रखा है ब्रेक

Sun, 03 Oct 2021 01:54 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Oct 2021 01:54 AM IST
विज्ञापन
Your own people have put brakes on the speed of the cycle
झांसी। आगामी विधानसभा चुनाव में प्रदेश की सत्ता पर वापसी का दावा कर रही सपा के लिए राह आसान नहीं हैं। साइकिल की रफ्तार पर सपा के सिपहसलार ही ब्रेक लगा रहे हैं। इसका अंदाजा पार्टी की झांसी की सियासत से लगाया जा सकता है। यहां पार्टी गुटबाजी की चपेट में हैं। चुनाव के लिए मजबूत संगठन तैयार करने की जगह यहां कई नेता अपनी राजनीति चमकाने में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन

2017 के चुनाव में सूबे की सत्ता गंवा चुकी समाजवादी पार्टी 2022 के चुनाव में सरकार में आने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगाए हुए हैं। पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व सत्ता पक्ष के विरोध में एकदम मुखर बना हुआ है। इसके अलावा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव संगठन की मजबूती पर भी जोर बनाए हुए हैं। बूथ स्तर पर कमेटियों का गठन पार्टी की प्राथमिकता पर बना हुआ है। बावजूद, धरातल पर हालात एकदम इतर है। जिले में सपा तीन अलग-अलग धड़ों में बंटी नजर आ रही है। इनमें से दो धड़े आगामी चुनाव के मद्देनजर अपनी-अपनी राजनीति चमकाने में जुटे हुए हैं। जबकि, एक धड़ा एकदम चुप्पी साधे बैठा हुआ है। इस खेमेबाजी का सबसे बड़ा खामियाजा पार्टी संगठन को भुगतना पड़ रहा है। इसका अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि तीन माह से भंग चल रही जिला इकाई को जिलाध्यक्ष तो मिल गया है, परंतु जिला कार्यकारिणी का गठन नहीं हो पाया है। जिला संगठन की स्थिति को देखकर निचले स्तर पर संगठन की स्थिति का आसानी से अंदाजा लगाया जा सकता है।
विज्ञापन

पिछली कार्यकारिणी में मामूली फेरबदल के बाद जल्द ही नई जिला कार्यकारिणी घोषित कर दी जाएगी। इसके अलावा बूथ स्तर पर कमेटियों के गठन का काम लगातार जारी है। पार्टी में कोई खेमेबाजी नहीं है। पूरी एकजुटता के साथ पार्टी आगामी चुनाव लड़ेगी। - महेश कश्यप, जिलाध्यक्ष - सपा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed