फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   younger brother killed elder by decapitating him In Jhansi

Jhansi: छोटे भाई ने बड़े की सिर कूचकर की हत्या, फोन कर खूद दी मां को मर्डर की खबर

Sun, 14 Apr 2024 11:13 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 14 Apr 2024 11:13 PM IST
सार

घटना को अंजाम देने के बाद छोटा भाई मौके पर ही बैठा रहा और उसने इसकी सूचना फोन पर अपनी मां को दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन
younger brother killed elder by decapitating him In Jhansi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock

विस्तार

झांसी के बरुआसागर थाना इलाके में रविवार की रात छोटे भाई ने बड़े की सिर कूचकर हत्या कर दी। ग्राम निगौना खैरानिवासी सोनू (24) का अपने छोटे भाई मोनू (20) से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। वह झगड़ते हुए डीसी स्कूल के पास आ गए। यहां गुस्से में मोनू ने एपेक्स टाइल बड़े भाई के सिर में मार दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 

विज्ञापन


घटना को अंजाम देने के बाद छोटा भाई मौके पर ही बैठा रहा और उसने इसकी सूचना फोन पर अपनी मां को दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। मां संता ने बताया कि दोनों भाई आए दिन शराब पीकर आपस में झगड़ा करते रहते थे। रविवार को उनके बीच किस बात को लेकर झगड़ा हुआ, इसकी उसे जानकारी नहीं है। दोनों दिल्ली में रहकर मजदूरी करते थे। शुक्रवार को ही वे वापस अपने घर आए थे। दोनों की अभी शादी नहीं हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed