फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Young woman dies on her birthday after swallowing a large quantity of medication.

Jhansi News: अधिक मात्रा में दवाइयां निगलने से जन्मदिन के दिन युवती की मौत

Fri, 13 Mar 2026 01:42 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
Young woman dies on her birthday after swallowing a large quantity of medication.
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। बबीना के आरा मशीन मोहल्ला निवासी मुस्कान (19) पुत्री प्रदीप की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि उसने घर में रखी दवाइयां अत्यधिक मात्रा में निगल ली थीं। इस वजह से उसकी हालत बिगड़ गई। नाजुक हाल में उसे मेडिकल अस्पताल ले जाया गया। बृहस्पतिवार को उसने दम तोड़ दिया। उसकी मौत से परिवार में रोना-पिटना मचा हुआ है।


आरा मशीन मोहल्ला निवासी प्रदीप लोडिंग गाड़ी चलाते हैं। दो बहनों में बड़ी बेटी मुस्कान निजी विद्यालय में 11वीं की छात्रा थी। परिजनों ने बताया कि करीब एक साल पहले उसके कान का ऑपरेशन कराया गया था। इसके बाद से वह गुमसुम रहने लगी थी। 9 मार्च को उसने घर में रखी दवाइयां निगल ली थीं। कुछ देर बाद वह अचेत हो गई। उसे मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां हालत बिगड़ने पर उसे आईसीयू वार्ड में भर्ती करा दिया गया।
विज्ञापन

जांच में मालूम चला कि दवाइयां खाने से उसका शुगर लेवल बहुत कम हो गया। उसकी हालत में सुधार नहीं हो रहा था। बृहस्पतिवार सुबह उसने दम तोड़ दिया। परिजनों ने बताया कि बृहस्पतिवार को ही उसका जन्मदिन था। दवाइयां निगलने की वजह बहुत हद तक साफ नहीं हो सकी। नवाबाद थाना प्रभारी रवि श्रीवास्तव का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम भी कराया गया। उसे परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed