{"_id":"66760cddc68b6eeee8078e74","slug":"young-mans-private-parts-found-stained-with-blood-deep-wounds-on-head-too-jhansi-news-c-11-jhs1002-337595-2024-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: खून से सना मिला युवक का प्राइवेट पार्ट, सिर पर भी गहरे जख्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: खून से सना मिला युवक का प्राइवेट पार्ट, सिर पर भी गहरे जख्म
विज्ञापन
फालोअप
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। जूनियर रेलवे इंस्टीट्यूट मैदान में मृत मिले युवक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने पुलिस की पूरी कहानी को झुठला दी। पुलिस अभी तक उसकी मौत को स्वाभाविक ठहरा रही थी, जबकि पोस्टमार्टम कराने पर उसके शरीर में चोट के कई गहरे निशान मिले। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक युवक के प्राइवेट पार्ट पर बेरहमी से प्रहार किए गए थे, जिससे वह खून से सना हुआ था। सिर पर भी जख्म मिले थे। इन चोटों की वजह से ही उसकी जान गई। अब पुलिस नए सिरे से मामले की छानबीन कर रही है।
ग्वालियर रोड के कांशीराम कॉलोनी निवासी अभिषेक तिवारी (28) रेलवे में प्राइवेट वेंडर था। सोमवार को ट्रेन से वह कानपुर गया लेकिन, रात में लौटकर घर नहीं आया। सुबह उसका शव झांसी रेलवे स्टेशन के सामने जूनियर रेलवे इंस्टीट्यूट के मैदान में पड़ा मिला। पुलिस उसकी मौत की वजह अत्यधिक नशा करना बताती रही लेकिन, परिजन हत्या का आरोप लगा रहे थे। उसकी मां माधुरी का कहना था कि अभिषेक का एक महिला से प्रेम संबंध था। महिला के 12 साल का बेटा है। महिला के साथ वह कई माह तक लिव इन रिलेशन में रहा। विवाद के बाद दोनों अलग हो गए लेकिन, महिला अभिषेक की शादी नहीं होने दे रही थी। दस दिन पहले अभिषेक की शादी करने वह लोग बिहार गए थे लेकिन, महिला के हंगामा करने की वजह से शादी नहीं हो सकी। चार दिन पहले वह लोग लौटकर आए थे।
शुक्रवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आने पर अभिषेक को निर्ममता के साथ मारने की पुष्टि हुई। उसके पूरे शरीर में आधा दर्जन से अधिक चोट के निशान मिले। प्राइवेट पार्ट पर वजनी वस्तु से प्रहार किया गया, जिससे वह खून से सना था। सिर पर भी चोट के गहरे निशान मिले हैं। थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चोट की बात सामने आई है। इसके मुताबिक छानबीन कराई जा रही है।