फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Young man takes his own life by tightening a noose around his neck.

Jhansi News: युवक ने गले में फंदा कसकर दी जान

Sun, 12 Jul 2026 01:40 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
Young man takes his own life by tightening a noose around his neck.
आत्महत्या का कारण नहीं हो पाया स्पष्ट, पड़ताल में जुटी पुलिस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पूंछ। थाना क्षेत्र के ग्राम ग्यारई में शनिवार शाम एक युवक का शव पशु बाड़े में फंदे पर लटका मिला। आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस जांच में जुटी हुई है। मौके से फोरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य इकट्ठा किए हैं।
शनिवार की शाम ग्राम ग्यारई निवासी स्व. वंशगोपाल राजपूत के पुत्र चेतराम राजपूत (32) का शव घर से दूर स्थित पशु बाड़े में फंदे पर लटका हुआ मिला। इससे परिजनों में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने शव को फंदे से उतारा।
विज्ञापन

इस दौरान परिजनों ने बताया कि चेतराम शराब पीने का आदी था। उसकी दो शादियां हुईं थीं। पहली पत्नी की करीब छह वर्ष पूर्व झांसी के शिवाजी नगर में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई थी। पहली पत्नी से उसके दो बच्चे हैं, जो वर्तमान में अपनी दादी के साथ झांसी में रह रहे हैं। दूसरी पत्नी निशा से उसका तीन वर्षीय पुत्र है। घटना के समय दूसरी पत्नी घर पर मौजूद थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूंछ थाने के प्रभारी निरीक्षक वेद प्रकाश पांडे ने बताया कि आत्महत्या के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed