{"_id":"69a3d8dd6dfaf0a744016ced","slug":"young-man-stabbed-his-sister-in-law-and-then-committed-suicide-in-jhansi-2026-03-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: देवर से अफेयर, युवक ने भाभी को चाकू से गोदा, फिर खुद भी दी जान; 7 साल पहले लव मैरिज करके लाया था राकेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: देवर से अफेयर, युवक ने भाभी को चाकू से गोदा, फिर खुद भी दी जान; 7 साल पहले लव मैरिज करके लाया था राकेश
Sun, 01 Mar 2026 12:43 PM IST
Sharukh Khan
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: Sharukh Khan
Updated Sun, 01 Mar 2026 12:43 PM IST
सार
झांसी में एक युवक ने भाभी को चाकू से गोदने के बाद खुदकुशी कर ली। दूरी बनाने से नाराज सनकी देवर ने वारदात को अंजाम दिया। घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। नाजुक हालत में महिला को मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
jhansi suicide
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झांसी के प्रेमनगर के नैनागढ़ इलाके में रिश्तों की मर्यादा को तार-तार कर देने वाली सनसनीखेज वारदात में मौसेरे देवर ने भाभी को चाकू से गोद डाला। इसके कुछ घंटे बाद फंदे से लटक कर अपनी जान दे दी। पुलिस को छानबीन में मालूम चला कि दोनों में करीब दो साल से प्रेम संबंध थे।
महिला अब देवर से दूरी बनाने की कोशिश कर रही थी, जो देवर को नागावार गुजरी। इस वजह से उसने भाभी की भी जान लेने की कोशिश की। महिला को मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

नैनागढ़ निवासी राकेश साहू लोडिंग गाड़ी चलाता है। शनिवार सुबह करीब नौ बजे वह काम पर चला गया। घर में पत्नी माया (32) और उसकी बच्ची थी। प्रत्यक्ष दर्शियों का कहना है राकेश का मौसेरा भाई महेंद्र साहू (36) पीछे के रास्ते घर में घुस आया। उसने हाथ में चाकू ले रखा था।
लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ी माया
किसी के कुछ समझने से पहले माया पर उसने चाकू से तबाड़तोड़ कई वार कर डाले। पेट एवं सीने में चाकू लगने से माया लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ी। आंत शरीर से बाहर निकल आईं। चारों ओर खून फैल गया। बच्ची के शोर मचाने पर आसपास के लोग जमा हो गए।

आरोपी पीछे के रास्ते से भाग निकला। घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही सीओ सदर रामवीर सिंह, प्रेमनगर थाना प्रभारी तुलसी राम पांडेय भारी पुलिस फोर्स के साथ जा पहुंचे। नाजुक हाल में माया को मेडिकल अस्पताल ले जाया गया। देर-रात तक उसकी हालत नाजुक बनी रही।
युवक ने फंदा लगाकर दी जान
उधर, घटना के कुछ घंटे बाद ही महेंद्र का प्रेमनगर थाने के पीछे गली में पेड़ के सहारे शव लटका मिला। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने उसके शव को फंदे से नीचे उतारा। उसके पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ। सीओ सदर रामवीर सिंह का कहना है दोनों के बीच प्रेम संबंध थे। किसी वजह से उनके बीच खटास हो गई। इस वजह से उसने वारदात को अंजाम दिया।

सात साल पहले अहमदाबाद से प्रेम विवाह करके लाया था पति
माया मूल रूप से अहमदाबाद (गुजरात) की रहने वाली थी। परिजनों ने बताया अपने मौसेरे भाई महेंद्र के साथ राकेश पहले अहमदाबाद में रहकर नौकरी करता था। यहां राकेश की पहचान माया से हुई। दोनों के बीच प्रेम हो गया। प्रेम विवाह करके दोनों झांसी लौट आए।

दंपती को पांच साल की बेटी है। राकेश के लौटने के बाद महेंद्र भी लौट आया। दोनों एक ही मोहल्ले में रहने लगे। पति राकेश ने पुलिस को बताया दो साल से महेंद्र का माया से अफेयर हो गया। माया उसे छोड़ कर महेंद्र के साथ दिल्ली चली गई। वहां महेंद्र उससे मारपीट करता था।
इस वजह से माया उसे छोड़कर झांसी लौट आई। रिश्तेदारों के समझाने पर राकेश ने उसे दोबारा अपने साथ रख लिया। माया अब देवर महेंद्र से दूरी बनाने लगी थी लेकिन, वह उसे अपने साथ ही रखना चाहता था। राकेश का कहना है कि दो दिन पहले ही महेंद्र ने फोन करके उसे और उसकी पत्नी को जान से मार डालने की धमकी दी।