{"_id":"6ad052187e436fbe0f028e19","slug":"jhansi-wife-dies-under-suspicious-circumstances-her-family-calls-the-police-2026-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, मायके वालों ने बुलाई पुलिस, जहर देने का लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, मायके वालों ने बुलाई पुलिस, जहर देने का लगाया आरोप
Thu, 15 Oct 2026 09:40 AM IST
दीपक महाजन
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Thu, 15 Oct 2026 09:40 AM IST
सार
युवती को जहर देकर मारने का आरोप लगाते हुए मायके पक्ष के लोगों हंगामा करने लगे। आरोप लगाया कि दूसरी शादी करने की वजह से उसे जहर दिया गया।
विज्ञापन
पुलिस
- फोटो : प्रतीकात्मक
विस्तार
कोतवाली क्षेत्र में बड़ागांव गेट बाहर किराये के मकान में रहने वाली भारती कुशवाहा (35) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसकी मौत के बाद बुधवार को निजी अस्पताल में मायके वाले हंगामा करने लगे। उन्होंने उसके पति पर जहर देने का आरोप लगाया। उनका कहना था आरोपी उसे प्रताड़ित करता था। दूसरी शादी करने की वजह से जहर दिया गया। शव का पोस्टमार्टम कराने के साथ ही पुलिस मामले की जांच कर रही है।
भारती कुशवाहा का मायका भी बड़ागांव गेट बाहर इलाके में है। परिजनों ने बताया कि करीब 15 साल पहले पवन कुशवाहा से शादी हुई थी। पवन एक अस्पताल में काम करता है। दंपती के दो बच्चे हैं। भारती की मां राजकुंवर के मुताबिक मंगलवार शाम करीब 7:30 बजे भारती ने फोन करके बताया कि वह पति के साथ मंदिर जा रही है। रात में उसकी तबीयत खराब होने की बात मालूम चली। उसके कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। मायके वालों ने आशंका जाहिर करते हुए पुलिस बुला ली। उनका कहना है कि भारती के हिस्से में करीब 13 लाख रुपये आए थे। यह पैसा उसके पति ने ले लिया। अब दूसरी शादी करके के चक्कर में था वहीं, उसके पति पवन ने बताया कि वह भारती को मंदिर ले गया था। वहां चक्कर आने से वह गिर गई। वह उसे अस्पताल लेक पहुंचा। यहां उसकी मौत हो गई। कोतवाल अंजन कुमार सिंह के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट से उसकी मौत की सही वजह मालूम चल सकेगी। अभी तक परिजनों ने तहरीर नहीं दी है।