Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Young man s body found hanging at his girlfriend s house; the two had been in a relationship for eight years.

Jhansi News: प्रेमिका के घर फंदे से लटका मिला युवक का शव, आठ साल से था प्रेम-प्रसंग

Tue, 17 Nov 2026 02:14 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
Young man s body found hanging at his girlfriend s house; the two had been in a relationship for eight years.
झांसी। मेजर ध्यानचंद स्टेडियम के सामने ग्वाल टाेली निवासी अमृत निगम (27) का शव रविवार देर रात प्रेमिका के घर में फंदे से लटका मिला। दोनों के बीच करीब आठ साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। परिजनों के मुताबिक, युवती से फोन पर बातचीत के बाद अमृत घर से निकला था। कुछ देर बाद युवती ने ही फोन कर उसके फंदा लगाने की जानकारी दी।
विज्ञापन

परिजनों ने युवती पर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाते हुए सीपरी बाजार थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने युवक का मोबाइल फोन कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
परिजनों के मुताबिक, अमृत के पिता अशोक की कई साल पहले मौत हो चुकी है। वह अपनी मां गीता और भाई आशीष के साथ रहता था। अमृत हैंडवॉश और टॉयलेट क्लीनर का कारोबार करता था। साथ ही बच्चों को ट्यूशन भी पढ़ाता था। परिजनों के मुताबिक, ईशागढ़ निवासी युवती से उसकी गहरी दोस्ती थी। दोनों करीब आठ साल से एक-दूसरे के संपर्क में थे और शादी करना चाहते थे।
विज्ञापन


शादी से इन्कार करने का आरोप
युवती का एक मकान अमृत के घर से करीब 50 मीटर दूर है। इस मकान में किरायेदार भी रहते हैं। युवती दूसरी मंजिल पर बने कमरे में रहती थी। अमृत उससे मिलने अक्सर वहां जाता था। परिजनों का कहना है कि दोनों की शादी के लिए परिवार के लोग भी राजी थे। युवती पहले शादी के लिए तैयार थी, लेकिन करीब एक साल से टालमटोल करने लगी थी। आरोप है कि अमृत अब तक उसे लाखों रुपये नकद और जेवरात उपहार में दे चुका था। अक्तूबर में उसने एक लाख रुपये कीमत का ब्रांडेड मोबाइल फोन भी दिया था। युवती के शादी से इन्कार करने पर अमृत परेशान रहने लगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवती ने ही फोन कर दी फंदा लगाने की जानकारी
अमृत के चाचा विजय निगम के मुताबिक, रविवार रात अमृत ने युवती से फोन पर बातचीत की थी। इसके बाद वह घर से निकल गया। रात करीब 11 बजे युवती ने अमृत के भाई आशीष को फोन कर बताया कि अमृत फंदा लगाकर जान देने की बात कह रहा है। सूचना मिलते ही आशीष युवती के फ्लैट की ओर दौड़े। वहां पहुंचने पर कमरे में अमृत का शव चुनरी के सहारे पंखे से लटका मिला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

मोबाइल फोन कब्जे में लेकर जांच कर रही पुलिस
सूचना पर सीपरी बाजार थाना पुलिस मौके पर पहुंची। फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। पुलिस ने कमरे की तलाशी ली, लेकिन कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। अमृत का मोबाइल फोन मौके से बरामद हुआ, जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया। पुलिस उसके व्हाट्सएप संदेशों और कॉल हिस्ट्री की जांच कर रही है। थाना प्रभारी जेपी चौबे के मुताबिक, मोबाइल फोन को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है।


बेटे को याद कर बार-बार बेसुध हो रही मां
अमृत की मौत की खबर सुनते ही मां गीता बेसुध हो गईं। परिजनों का आरोप है कि युवती की वजह से ही अमृत ने आत्मघाती कदम उठाया। उनका कहना है कि अमृत उसी युवती से शादी करना चाहता था। उसने दूसरी जगह शादी करने से भी इन्कार कर दिया था, लेकिन युवती पिछले एक साल से शादी टाल रही थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद भी हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed