{"_id":"613fb0688ebc3e743c1e5d11","slug":"young-man-reach-to-meet-his-lover-family-beaten-him-dehat-news-jhs204162596","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचे युवक को पीटकर कमरे में बंद किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचे युवक को पीटकर कमरे में बंद किया
विज्ञापन

चिरगांव (झांसी)। सोमवार की सुबह अपनी प्रेमिका से मिलने आए प्रेमी को युवती के परिजनों ने पकड़कर जमकर पीटा। इसके बाद कमरे में बंद कर दिया। इस बीच मौका पाकर युवती ने जहर खा लिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तथा युवक को हिरासत में ले लिया। पुलिस युवती को इलाज के लिए ले जाने लगी। इस पर परिवार के लोग पुलिस से उलझ गए। मामला बढ़ता देख जिले के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। इस बीच पुलिस ने युवती को मेडिकल कालेज भेजा।
चिरगांव थाना क्षेत्र के एक गांव में एक अठारह वर्षीय युवती का एक लड़के से प्रेम प्रसंग चल रहा था। लड़का दूसरे गांव का था लेकिन युवती के पड़ोस में उसके मामा के रहने के कारण गांव आता जाता रहता था। सोमवार की सुबह जब लड़का युवती से मिलने उसके घर आया था। इसी बीच युवती के परिवार वालों ने उसे देख लिया। उसे पकड़कर जमकर पिटाई की। इसके बाद लड़की को भी पीटा, जिससे क्षुुब्ध होकर युवती ने जहर खा लिया। लड़के को कमरे में बंद कर दिया। किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को छुड़ाकर थाने ले जाने लगी। इस पर युवती के जहर खाने की जानकारी मिलने पर पुलिस उसे इलाज के लिए ले जाने लगी। इस पर युवती के परिवार वालों ने विरोध किया। मामला बढ़ता देख गांव के और लोग आ गए । भीड़ बढ़ती देख गांव की महिलाएं पुलिस से उलझ गईं । खबर लगते ही एसपी देहात मौके पर पहुंचे। सर्किल के कई थानों की फोर्स भी पहुंच गई। तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस तैनात कर दी गई। युवती का मेडिकल कालेज में इलाज चल रहा है । युवक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
चिरगांव थाने के प्रभारी निरीक्षक संजय गुप्ता का कहना है कि मामला प्रेम प्रसंग का है। लड़के को हिरासत में ले लिया है। लड़की का इलाज चल रहा है। पुलिस से बदसलूूकी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है।