फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Young man living in rented room for doing recce arrested

Jhansi News: रेकी करने को किराए का कमरा लेकर रह रहा युवक धराया

Sat, 17 Aug 2024 04:44 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Aug 2024 04:44 AM IST
विज्ञापन
Young man living in rented room for doing recce arrested
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


झांसी। रक्सा के रामगढ़ गांव में चोरी की वारदात के लिए किराया का कमरा लेकर रह रहे एक बदमाश को गांव वालों की पकड़ लिया जबकि दूसरा चकमा देकर भाग निकला। पकड़े गए युवक की जमकर धुनाई के बाद ग्रामीणों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया। तलाशी के दौरान कमरे से तमंचा समेत भारी संख्या में कारतूस बरामद हुए। पुलिस को आशंका है कि बदमाशों के अन्य साथी आसपास के गांव में छुपे हैं। पुलिस उनको तलाशने में जुटी है।


रामगढ़ निवासी बालूराम प्रजापति के मुताबिक शुक्रवार आधी रात घर में बर्तनों के गिरने की आवाज से उनके छोटे बेटे दीपक की नींद खुल गई। जब वह अंदर पहुंचा तब एक दीवार टूटी हुई थी। यह देख उसने शोर मचाया। गांव के लोग वहां जमा हो गए। ग्रामीण गांव के अंदर बदमाशों को तलाशने लगे। तब तक पुलिस भी पहुंच गई। इस दौरान एक घर में दो युवक संदिग्ध हाल में मिले। ग्रामीणों के पहुंचने पर एक युवक फायर करते हुए भाग निकला जबकि दूसरे को पकड़ लिया। ग्रामीणों ने उसे जमकर पीट दिया। तलाशी के दौरान अंदर से करीब बीस कारतूस एवं तमंचा मिले। पुलिस आरोपी युवक को थाने ले जाकर पूछताछ करने में जुटी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed