फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Young man jumped into Betwa with the intention of committing suicide

Jhansi News: आत्महत्या के इरादे से युवक ने बेतवा में लगाई छलांग

Sun, 25 Feb 2024 12:20 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 25 Feb 2024 12:20 AM IST
विज्ञापन
Young man jumped into Betwa with the intention of committing suicide
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। बरुआसागर थाना इलाके में नोटघाट के पुल से एक युवक ने आत्महत्या के इरादे से बेतवा नदी में छलांग लगा दी। वहां मौजूद वोट कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए उसे बचा लिया। बाद में पुलिस ने युवक को परिजनों के हवाले कर दिया।

शुक्रवार की रात तकरीबन साढ़े नौ बजे एक युवक नोटघाट के पुल पर पहुंचा और पुल पर खड़े होकर उसने बेतवा नदी में छलांग लगा दी। युवक को बेतवा में कूदते हुए पुल से गुजर रहे कुछ लोगों ने देखा। उन्होंने इसकी सूचना वोट क्लब के कर्मियों को दी। इस पर वोट क्लब की रेस्क्यू टीम नदी में उतर पड़ी। रेस्क्यू टीम कुछ देर की मशक्कत के बाद युवक को नदी से बाहर निकाल लाई। सूचना पर बरुआसागर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पूछताछ में युवक ने अपना नाम मध्य प्रदेश के निवाड़ी जनपद के ग्राम मुरारा निवासी गुलाब सिंह (40) बताया। युवक ने बताया कि पारिवारिक कलह के चलते वह आत्महत्या करने के लिए पुल से नदी में कूदा था। बरुआसागर थाने के प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुरील ने बताया कि युवक शराब के नशे में धुत था। युवक को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed