फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Young man dies under suspicious circumstances, body found hanging from a tree

Jhansi News: युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पेड़ से टंगी मिली लाश

Fri, 16 May 2025 01:35 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 16 May 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
Young man dies under suspicious circumstances, body found hanging from a tree

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो



झांसी। बुधवार शाम रक्सा के पठारी गांव में झाड़ियों के पीछे पेड़ से युवक की लाश लटकी मिली। लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। युवक के हाथ में अजय और आरती नाम गोदा होने से शिनाख्त हुई। परिवार के लोग भी पहुंच गए। परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं। उनका कहना है कि आठ दिन से वह लापता था। उसके लापता रहने का पता नहीं चला। युवक घर से जो कपड़ा पहनकर निकला था, वह भी बदल गया। पुलिस शव का पोस्टमार्टम कराकर मामले की छानबीन कर रही है।

पठारी गांव निवासी अजय परिहार (25) पुत्र मोहन प्राइवेट काम करता था। परिजनों का कहना है कि छह मई को अजय ने पत्नी आरती से दो हजार रुपये मांगे, लेकिन पैसा न होने की बात कहकर पत्नी ने इन्कार कर दिया। इसके बाद अजय घर से निकल गया। देर-शाम तक वह लौटकर नहीं आया। कई जगह तलाशने पर भी उसका पता नहीं लगा। परेशान होकर परिजनों ने रक्सा थाने में रविवार को गुमशुदगी दर्ज करा दी। बुधवार शाम खाती बाबा मंदिर के पास खेलने के दौरान बच्चों को पेड़ से लाश लटकी दिखी। उन्होंने गांव में जाकर इस बारे में बताया। सूचना पर पुलिस के साथ फॉरेंसिक टीम पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन


उधर, अजय के साढू केशव समेत उसके परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं। उनका कहना है कि अजय के गले में रस्सी कसी नहीं थी। अजय सफेद रंग की टीशर्ट पहनकर निकला था, लेकिन मौत होने के बाद उसके शरीर में काले रंग की टीशर्ट मिली। हालांकि, पुलिस के पूछताछ में वह लोग भी उसकी हत्या की वजह नहीं बता सके। उनका कहना है कि परिवार की किसी से रंजिश नहीं है। अजय की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। परिवार में पत्नी आरती समेत डेढ़ साल की बेटी है। रक्सा थानाध्यक्ष परमेंद्र सिंह के मुताबिक, शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। मामले की आगे छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed