{"_id":"66c91a3e2423cd0bd402c317","slug":"young-man-commits-suicide-by-hanging-himself-after-domestic-dispute-jhansi-news-c-11-1-jhs1019-376368-2024-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: घरेलू विवाद के बाद फंदे से झूलकर युवक ने दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: घरेलू विवाद के बाद फंदे से झूलकर युवक ने दी जान
विज्ञापन
- पहले भी कई बार कर चुका था जान देने की कोशिश
- घरवालों के बाहर जाने पर तौलिये से लगाया फंदा
अमर उजाला ब्यूरो
झांंसी। सीपरी बाजार के मिशन कंपाउंड निवासी युवक ने घर में फंदे से लटककर जान दे दी। परिजनों के मुताबिक परिवार में घरेलू विवाद चल रहा था। इसी से दुखी होकर युवक ने सुसाइड किया। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया है।
मिशन कंपाउंड निवासी नीरज उर्फ विक्की (27) पुत्र रमेश प्राइवेट काम करता था। बृहस्पतिवार को घर में कोई नहीं था। उसी समय नीरज अपने कमरे में तौलिया से फंदा बनाकर लटक गया। रात करीब नौ बजे पिता रमेश बाहर से लौटे, तब वह फंदे से लटका मिला। परिजन उसे फंदे से नीचे उतारकर सीधे मेडिकल कॉलेज पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सूचना मिलने पर पुलिस पहुंच गई। परिजनों ने पुलिस को बताया कि नीरज घरवालों से पैसे मांग रहा था लेकिन, उन्होंने इन्कार कर दिया। इस वजह से नीरज का घरवालों से विवाद हुआ। परिजनों ने बताया कि नीरज पहले भी कई बार जान देने की कोशिश कर चुका था। नीरज तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था।