फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Young man commits suicide by hanging after dispute with wife

Jhansi News: पत्नी से विवाद के बाद युवक ने फांसी लगाकर दी जान

Wed, 20 Dec 2023 11:17 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 20 Dec 2023 11:17 PM IST
विज्ञापन
Young man commits suicide by hanging after dispute with wife
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। बबीना थाना इलाके में पत्नी से हुए विवाद के बाद युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक शराब पीकर घर पहुंचा था। विरोध करने पर उसका पत्नी से विवाद हो गया था। इसके बाद उसने आत्मघाती कदम उठा लिया।
बबीना के मोहल्ला आरा मशीन निवासी धनसिंह अहिरवार का बेटा किशोरी अहिरवार (40) मजदूरी करता था। वह शराब पीने का आदी था। मजदूरी से होने वाली कमाई वह अपना शराब का शौक पूरा करने पर खर्च कर देता था। सोमवार की रात भी वह शराब के नशे में धुत होकर घर पहुंचा था। इसका उलाहना देने पर उसका पत्नी संगीता से विवाद हो गया था। इसके बाद वह घर से चला गया था और रात भर नहीं लौटा। अगले दिन भी उसका पता नहीं चला। मंगलवार की शाम पत्नी पास में ही स्थित अपने दूसरे घर में लकड़ी लेने पहुंची तो वहां किशोरी का शव फंदे पर लटका हुआ था। पत्नी की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारा और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

बता दें कि मृतक किशोरी मूलरूप से दतिया जिले के ओरीना गांव के रहने वाला था। वह कई सालों से परिवार के साथ यहां आरा मशीन मोहल्ले में रह रहा था। उसके 16 साल का एक बेटा और 13 साल की बेटी है। हादसे के बाद से परिजनों का बुरा हाल बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed