फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Young man broke live-in relationship as soon as he got Rs 20 lakh from Bida

Jhansi News: बीडा से 20 लाख रुपये मिलते ही युवक ने लिव इन रिश्ता तोड़ा

Wed, 18 Sep 2024 11:19 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 18 Sep 2024 11:19 PM IST
विज्ञापन
Young man broke live-in relationship as soon as he got Rs 20 lakh from Bida
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


झांसी। बीडा से जमीन का मुआवजा मिलने पर प्रेमी ने लिव इन रिश्ता खत्म करके प्रेमिका को घर से बाहर निकाल दिया। प्रेमिका का आरोप है कि युवक अब शादी को भी राजी नहीं है। महिला ने रक्सा थाने पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है।


रक्सा थाना के परसाई गांव की रहने वाली महिला ने पुलिस को बताया कि कई साल पहले उसके पति की मौत हो चुकी है। गांव के एक युवक से उसके प्रेम संबंध हो गए। 2013 से बच्चों को छोड़कर वह युवक के साथ बिना शादी किए रहने लगी। युवक उसे अपने साथ कानपुर ले गया। युवक ने शादी करने का भी वादा किया। युवक के नाम परसाई गांव में जमीन है। युवक ने इसमें भी हिस्सा देने की बात कही थी। पिछले साल युवक की जमीन बीडा में चली गई। इसके बाद युवक के खाते में मुआवजे की रकम के तौर पर 20 लाख रुपये आ गए। पैसा आने पर युवक के हाव-भाव बदल गए। महिला से वह दूरी बनाने लगा। पिछले दिनों महिला ने जब वजह पूछी तब मारपीट करते हुए उसे घर से बाहर निकाल दिया। शादी से भी इन्कार कर दिया। महिला ने कई बार युवक से बात करने की कोशिश की लेकिन, वह बात भी नहीं कर रहा है। परेशान होकर महिला ने रक्सा थाना पहुंचकर पुलिस से गुहार लगाई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed