फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Young man arrested in case of death of boyfriend and girlfriend

Jhansi News: प्रेमी-प्रेमिका की मौत के मामले में युवक को किया गिरफ्तार

Mon, 25 Mar 2024 02:29 AM IST
झांसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी Published by: झांसी ब्यूरो Updated Mon, 25 Mar 2024 02:29 AM IST
विज्ञापन
Young man arrested in case of death of boyfriend and girlfriend
पुलिस ने एक युवक को किया गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

रक्सा थाना इलाके में पिछले दिनों प्रेमी-प्रेमिका द्वारा की गई आत्महत्या के मामले में रविवार को पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक आत्महत्या करने वाले प्रेमी-प्रेमिका ने घरवालों को बताए बगैर शादी कर ली थी। लेकिन, इसके बाद आरोपी युवक युवती पर दोस्ती करने का दबाव बना रहा था। इससे परेशान होकर युवती ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली थी। इसके चंद घंटे बाद ही उसका प्रेमी फंदे पर झूल गया था। युवती के पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


रक्सा थाना इलाके में रहने वाली बीए तृतीय वर्ष की छात्रा ने 19 मार्च को विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया था। इससे उसकी मौत हो गई थी। युवती की मौत के तकरीबन तीन घंटे बाद रक्सा निवासी उसके प्रेमी अंकुश उर्फ अंकित प्रजापति (23) ने फंदे पर झूलकर मौत को गले लगा लिया था। दोनों की मौत के बाद पुलिस ने मामले की पड़ताल शुरू कर दी थी, जिसमें सामने आया कि मृतक युवक-युवती ने घरवालों को बताए बगैर शादी कर ली थी। लेकिन, दोनों अपने-अपने घरों में रह रहे थे। दोनों की शादी की परिवार के लोगों को भनक तक नहीं थी। इसी दरम्यान सिजवाहा निवासी वैभव मिश्रा उन दोनों के बीच आ गया था। वैभव युवती पर शादी तोड़कर उससे दोस्ती करने का दबाव बना रहा था। इसके लिए वह दोनों को परेशान कर रहा था। इसी परेशानी में युवती ने आत्मघाती कदम उठा लिया था और इसके बाद उसके प्रेमी ने मौत का दामन थाम लिया था।
विज्ञापन


मामले में युवती के पिता ने रक्सा थाना में तहरीर दी थी। इसमें बताया था कि उनकी बेटी बीए फाइनल की छात्रा था, जिसे रास्ते में आते-जाते वैभव मिश्रा परेशान करता था। धमकियां भी देता था। पिता ने बताया कि कई बार वैभव ने उसे भी धमकी दी थी। इन्हीं धमकियों और प्रताड़ना से तंग आकर बेटी ने 19 मार्च को जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर उसे निजी अस्पताल ले जाया गया था। वहां इलाज के दौरान बेटी की मौत हो गई। पिता ने बताया कि अस्पताल में आकर वैभव मिश्रा ने उसे और उसके बेटे को पुलिस से शिकायत न करने की धमकी दी थी। पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक वैभव के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने और एससी एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक युवक और युवती ने परिवार के लोगों को बताए बगैर शादी कर ली थी। इसके बाद आरोपी युवक वैभव मिश्रा युवती पर दोस्ती करने का दबाव बना रहा था। इसी बीच पहले युवती और उसके बाद युवक ने आत्महत्या कर ली थी। मृतका के पिता की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। - स्नेहा तिवारी, सीओ सदर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed