{"_id":"69bc598774f28116d30d22b3","slug":"you-will-also-be-able-to-book-tickets-for-the-light-and-sound-show-through-bookmyshow-jhansi-news-c-11-1-jhs1019-759480-2026-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: बुक माई शो से भी कर सकेंगे लाइट एंड साउंड शो के टिकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: बुक माई शो से भी कर सकेंगे लाइट एंड साउंड शो के टिकट
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। स्मार्ट सिटी लिमिटेड की ओर से झांसी किले में प्रदर्शित किए जा रहे लाइट एंड साउंड शो के टिकट पर्यटक बुक माई शो एप से भी बुक करा सकेंगे। नगर आयुक्त आकांक्षा राणा ने बताया कि टिकट लेने में सहूलियत के लिए ऑनलाइन व्यवस्था बनाई गई है।
इससे लाइट एंड साउंड शो को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान एवं प्रचार-प्रसार होगा। दुर्ग के पंच महल के पास पार्क में यह शो आयोजित होता है। शो को 270 डिग्री प्रोजेक्शन पर ओपन एरिया में 3डी में दिखाया जाता है। लाइट एंड साउंड शो लगभग 30 मिनट का है, जिसमें झांसी दुर्ग एवं रानी लक्ष्मीबाई की वीरगाथा की कहानी सुनाई जाती है। हिंदी शो के लिए मीता वशिष्ठ एवं शरद केलकर एवं अंग्रेजी शो के लिए कबीर बेदी ने अपनी आवाज दी है।