{"_id":"5fa2fd118ebc3e9b8e692d6f","slug":"you-should-go-to-house-in-diwali-but-inform-police-jhansi-news-jhs1803525190","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीपावली में छुट्टियां मनाइए, पुलिस ऐसे रखेगी आपके घर का ध्यान, जानें झांसी पुलिस का प्लान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीपावली में छुट्टियां मनाइए, पुलिस ऐसे रखेगी आपके घर का ध्यान, जानें झांसी पुलिस का प्लान
Fri, 06 Nov 2020 10:33 AM IST
झांसी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2020 10:33 AM IST
विज्ञापन
झांसी पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
झांसी। आप दीपावली मनानेे अपने गांव जा रहे हैं तो ऐसे में महानगर में बने घर की सुरक्षा को लेकर बेफिक्र रहें। अब आपकेे जाने के बाद घर की रखवाली पुलिस करेगी। बस आपको जाने से पहले पुलिस चौकी या फिर थाने में इसकी सूचना देनी होगी। एसएसपी ने सुरक्षा के निर्देश थानेदारों को दिए हैं। महानगर में त्योहार के दौैरान मकान में चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए पुलिस ने दीपावली पर अनोखी पहल शुरू की है।
महानगर के नवाबाद, कोतवाली, सीपरी बाजार व सदर बाजार में एक नई व्यवस्था शुरू की है। यह व्यवस्था दीपावली मनाने घर जाने वालेे या फिर बाहर जाने वालेे लोगों के लिए है। दीपावली मेें अधिकांश बाहरी लोग अपने-अपने घरों का रुख करते है। ऐसे में चोर व बदमाशों की मकानों पर नजर रहती है। रैकी के दौरान वह घर में चोरी करके सामान पार कर लेते है। पुलिस ने पर्व पर खाली पडे़ घरों में चोरी रोकने के लिए यह पहल बनाई है।
कोई भी व्यक्ति बाहर जाने से पहले सूने मकान की सूचना पुलिस को दे सकता है। पुलिस जिम्मेदारी के साथ घर की निगरानी करेगी। यह जिम्मेदारी संबंधित थानेदार की रहेगी। विवेक त्रिपाठी, एसपी सिटी।