फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   You can fly to Bhopal from Datia for Rs 999

Jhansi: दतिया से 999 रुपये में भर सकेंगे इस शहर के लिए उड़ान, 31 मई से फ्लाइट शुरू, झांसी को भी मिलेगा लाभ

Tue, 27 May 2025 01:47 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 27 May 2025 01:47 PM IST
सार

झांसी के लोग भी भोपाल और खजुराहो की उड़ान भर सकेंगे। क्योंकि 31 मई से दतिया एयरपोर्ट से फ्लाइट शुरू हो रही है। जहां दतिया से सिर्फ 999 रुपये में भोपाल के लिए यात्री उड़ान भर सकेंगे। पीएम मोदी के लोकार्पण के साथ उड़ान सेवा आरंभ हो जाएगी।

विज्ञापन
You can fly to Bhopal from Datia for Rs 999
प्लेन - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

यात्री अब दतिया से सिर्फ 999 रुपये खर्च करके भोपाल और खजुराहो के लिए हवाई यात्रा कर सकेंगे। यह सुविधा 31 मई से दतिया एयरपोर्ट के आरंभ होने के बाद से मिलेगी। एयरपोर्ट अफसरों ने बताया सप्ताह में चार दिन- सोमवार, मंगलवार बुधवार एवं बृहस्पतिवार को यह फ्लाइट मिलेगी।

विज्ञापन


दतिया से खजुराहो के लिए फ्लाइट दोपहर 2:35 पर उड़ान भरेगी। दोपहर 3:15 बजे खजुराहो पहुंचेगी। खजुराहो से 3:40 बजे उड़ान भरकर शाम 4:20 बजे दतिया आएगी। दतिया से शाम 5:55 बजे भोपाल पहुंचेगी। इसी तरह भोपाल से दोपहर 1 बजे दतिया के लिए उड़ान भरेगी।
विज्ञापन


यह फ्लाइट दोपहर 2:10 बजे दतिया पहुंचेगी। उड़ान योजना के तहत दतिया से हवाई सेवा शुरू करने का जिम्मा निजी चार्टर एयरलाइंस कंपनी को सौंपी गई है। 31 मई को दतिया-भोपाल-दतिया हवाई सेवा शुरू होगी। इसके बाद 2 जून से नियमित उड़ान सेवा आरंभ होगी। जिलाधिकारी संदीप कुमार माकन का कहना है तैयारियां को अंतिम रूप दिया जा रहा है। पीएम के लोकार्पण के साथ उड़ान सेवा आरंभ हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिर्फ पचास फीसदी ही आरक्षित
दतिया-भोपाल के बीच सिर्फ 999 रुपए में सीट सिर्फ पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर मिलेगी। एयरपोर्ट ऑथरिटी के अफसरों का कहना है पचास फीसदी सीटों का किराया ही 999 रुपये रखा गया है जबकि बाकी सीट का किराया डिमांड के आधार पर तय होगा। इसके तहत न्यूनतम 2500 से 3500 रुपए किराया लगेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed