फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Yogi say light and sound will be beter

योगी ने कहा, लाइट एंड साउंड शो और बेहतर हो

Thu, 11 Mar 2021 01:44 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Mar 2021 01:44 AM IST
विज्ञापन
Yogi say light and sound will be  beter
झांसी। झांसी दौरे पर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार की शाम किले में लाइट एंड साउंड शो देखा था। इस दौरान उन्होंने कहा कि और भी बेहतर शो तैयार किया जाए। इस पर अफसरों ने बताया कि इस दिशा में काम जारी है। शो को स्मार्ट सिटी योजना में शामिल कर लिया गया है।
विज्ञापन

कमिश्नरी में समीक्षा बैठक के बाद योगी ने रानी का किला देखने की इच्छा जताई। किले में वे तकरीबन एक घंटे रहे। यहां उन्होंने जनप्रतिनिधियों व अफसरों के साथ बैठकर तसल्ली से रानी की गौरवगाथा पर आधारित लाइट साउंड शो देखा। शो के बाद उन्होंने कहा कि इसे और भी बेहतर शो तैयार किया जाए। इस पर अफसरों ने बताया कि शो दो दशक पुराना है। नया शो तैयार करने की योजना जारी है। स्मार्ट सिटी योजना के तहत नया लाइट एंड साउंड शो तैयार कराया जा रहा है। योगी ने कहा कि लाइट साउंड शो के जरिए पर्यटन का विकास होगा।
विज्ञापन

दतिया से जाने तक झांसी में रहा अलर्ट
झांसी। तय कार्यक्रम के अनुसार योगी आदित्यनाथ को बुधवार की सुबह नौ बजे झांसी से महोबा के लिए प्रस्थान करना था। लेकिन, योगी ने दतिया मां पीतांबरा मंदिर जाने की इच्छा जाहिर की। सुबह साढ़े सात बजे वे वहां के लिए रवाना हो गए। सुबह 9.05 बजे तक दतिया में रुके और वहां से महोबा के लिए रवाना हुआ। दतिया से महोबा रवाना होने तक झांसी में अलर्ट रहा। इसके बाद पुलिस - प्रशासन ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

मां पीतांबरा को किया नमन, शिवजी का अभिषेक
झांसी। बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सुबह साढ़े सात बजे जल शक्ति मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के साथ हेलीकॉप्टर से दतिया के लिए रवाना हुआ। जबकि, स्थानीय जनप्रतिनिधि सड़क मार्ग से दतिया पहुंचे। दतिया हवाई पट्टी से सीधे वे पीतांबरा मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने मां पीतांबरा के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद मंदिर परिसर में शिवजी का अभिषेक किया। इस दौरान उनके साथ विधायक रवि शर्मा, राजीव सिंह पारीछा व जवाहर लाल राजपूत उपस्थित रहे। मंदिर के बाद वे दतिया के सर्किट हाउस पहुंचे। दतिया के विधायक व मप्र के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा से उन्होंने फोन पर चर्चा की। इसके बाद वे महोबा के लिए रवाना हो गए। डीएम आंद्रा वामसी भी वहां मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed