{"_id":"58f8fe914f1c1b0b52472f23","slug":"yogi-reached-the-hospital-happy-patients","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल पहुंचे योगी, खुश हुए रोगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पताल पहुंचे योगी, खुश हुए रोगी
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Apr 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
yogi aadityanath
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बृहस्पतिवार को झांसी दौरे पर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सबसे पहले जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्हें अपनी बीच पाकर वार्ड में भर्ती रोगी खुश हो गए। यहां वह अपने चिरपरिचित अंदाज में नजर आए। बच्चियों के सिर पर हाथ फेरा, तो वृद्ध महिला को हाथ जोड़कर सम्मान दिया। मरीजों से उनका हालचाल पूछा। अधिकारियों से अस्पताल में उपलब्ध स्टाफ और संसाधनों की जानकारी ली। बीस मिनट के निरीक्षण में मुख्यमंत्री सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं की धरातल की हकीकत के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानने की कोशिश में दिखे।
पौने ग्यारह बजे मुख्यमंत्री जिला अस्पताल पहुंचे। सबसे पहले वह इमरजेंसी कक्ष में दाखिल हुए। यहां मौजूद स्टाफ से उन्होंने कामकाज की जानकारी ली। इमरजेंसी से निकलकर मुख्यमंत्री ने ओपीडी की ओर रुख किया। वह ओपीडी के दूसरे माले पर भी गए। इसके बाद वह ओपीडी के सामने बनी लैब पर पहुंचे। यहां एसएलआर पैथोलॉजी लैब के कलेक्शन सेंटर पर मौजूद कर्मचारी से उन्होंने जांचों के बारे में पूछा। कर्मचारी ने बताया कि उनके यहां 191 जांचों की सुविधा है। यहां से नमूना एकत्र कर जांच के लिए लैब भेजा जाता है, जिसकी दो-तीन दिन के भीतर रिपोर्ट आ जाती है। लैब से निकलकर मुख्यमंत्री हृदय रोग वार्ड में पहुंचे। वार्ड में भर्ती मरीज सुंदर सिंह से बात कर हालचाल जाना। साथ ही उसे गुटका न खाने की चेतावनी देते हुए राशन कार्ड और मकान के बारे में पूछा। सुंदर ने बताया कि वह नारायण झुग्गी-झोपड़ी में रहता है और राशन कार्ड भी नहीं है। उन्होंने मरीज का नाम, पता अपने स्टाफ के पास दर्ज करा दिया। यहां से मुख्यमंत्री सीधे महिला सर्जिकल वार्ड की ओर बढ़ गए। यहां भी मरीजों से बातचीत कर दवा, जांच की जानकारी ली। इस वार्ड में भर्ती एक वृद्धा ने हाथ जोड़कर सीएम का अभिवादन किया, तो सीएम भी वृद्धा के सामने हाथ जोड़कर खड़े हो गए और उससे हालचाल पूछा। अस्पताल में मुख्यमंत्री ने हाथ का इलाज कराने आई दतिया गेट बाहर की नन्ही बालिका परी साहू के सिर पर हाथ फेर कर दुलार किया, तो वहीं एक अन्य महिला मरीज रानी से पूछा कि कोई समस्या हो तो बताओ। महिला से संतोषजनक उत्तर मिलने पर वह आगे बढ़ गए।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल के सीएमएस डा. बीके गुप्ता से डाक्टरों की जानकारी ली। सीएमएस ने बताया कि अस्पताल में 47 पदों के सापेक्ष 37 डाक्टर तैनात हैं। इनमें 27 स्थायी हैं। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य विभाग के एडिशनल चीफ सेक्रेटरी और स्थानीय जनप्रतिनिधि और अफसर मौजूद रहे।