{"_id":"59c0261f4f1c1b25688b546c","slug":"yogi-government-cheat-farmer","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘योगी सरकार ने किसानों को धोखा दिया’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘योगी सरकार ने किसानों को धोखा दिया’
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 19 Sep 2017 01:31 AM IST
विज्ञापन
farmer,jhansi news
- फोटो : demo
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर ने कहा कि कर्ज माफी के नाम पर किसी किसान के तीन रुपये तो किसी के पांच रुपये माफ किए गए हैं। योगी सरकार ने किसानों के साथ बहुत बड़ा धोखा किया है। वह पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी के जन्म शताब्दी समारोह में आए कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि उत्तर प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था पटरी से उतरी हुई है। बीमारियां फैल रही हैं जिससे बच्चे मर रहे हैं, लेकिन योगी सरकार को इनकी चिंता नहीं है। प्रदेश में अपराध चरम पर हैं और कानून व्यवस्था पूरी तरह से फेल हो गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इशारे पर योगी सरकार चल रही है। जनता ने सरकार को नकार दिया है। पेट्रोल के दाम दिनों दिन बढ़ रहे हैं, जबकि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के दामों में लगातार कमी हो रही है। जो कच्चा तेल डा. मनमोहन सिंह सरकार के समय 120 डालर प्रति बैरल था, अब 50 डालर प्रति बैरल है। उस समय पेट्रोल 50- 55 रुपये प्रति लीटर बिकता था, लेकिन अब 70 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। उस पर केंद्र सरकार के मंत्री कह रहे हैं कि बाइक और स्कूटर वाला 80 रुपये प्रति लीटर पेट्रोल पर खर्च कर सकता है। उन्हें शायद नहीं मालूम कि लोग बहुत जरूरत होने पर किश्त का इंतजाम कर किसी तरह से बाइक खरीद पाते है। आने वाले चुनाव में जनता मोदी सरकार को सबक सिखाएगी।