Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Four collection centers set up in the district for storing board examination answer scripts

Jhansi News: बोर्ड परीक्षा की कॉपियां रखने के लिए जनपद में बनाए चार संकलन केंद्र

Mon, 23 Nov 2026 01:42 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Nov 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
Four collection centers set up in the district for storing board examination answer scripts
झांसी। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा को लेकर माध्यमिक शिक्षा विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। परीक्षा के बाद उत्तर पुस्तिकाओं को सुरक्षित रखने के लिए जिले में चार संकलन केंद्र बनाए गए हैं। इनमें राजकीय इंटर कॉलेज झांसी, त्यागमूर्ति आत्माराम खेर इंटर कॉलेज, श्री लक्ष्मणदास दमेले इंटर कॉलेज मऊरानीपुर और आदर्श इंटर कॉलेज मोंठ शामिल हैं। परीक्षा केंद्रों से उत्तर पुस्तिकाएं इन संकलन केंद्रों पर पहुंचाई जाएंगी।
विज्ञापन

इस बार जिले में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में कुल 45,530 विद्यार्थी शामिल होंगे। इनमें हाईस्कूल के 24,462 और इंटरमीडिएट के 21,068 परीक्षार्थी हैं। फरवरी माह में प्रस्तावित बोर्ड परीक्षा को शांतिपूर्ण और नकलविहीन संपन्न कराने के लिए विभागीय स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं।
विज्ञापन

उत्तर पुस्तिकाओं को सुरक्षित रखने के लिए संकलन केंद्रों पर विशेष व्यवस्था की जाएगी। यहां कॉपियों को सुरक्षित कक्षों में रखा जाएगा। उनकी सुरक्षा और निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था भी रहेगी, ताकि उत्तर पुस्तिकाओं की सुरक्षा में किसी प्रकार की लापरवाही न हो। परीक्षा समाप्त होने के बाद निर्धारित प्रक्रिया के तहत कॉपियों को संबंधित संकलन केंद्रों पर जमा कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed